लाइव न्यूज़ :

Punjab Board 10th Result: पंजाब बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जल्द आएगी टॉपर्स की लिस्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 30, 2020 11:33 IST

Punjab Board 10th Result: पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स (Punjab 10th Topper List 2020) की लिस्ट जल्द जारी करेगा। यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर  अपलोड की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने इसके साथ ही प्राइमरी  यानि 5वीं और मिडल यानि 8वीं के रिजल्ट भी वेबसाइट पर जारी किया है।

Punjab Board 10th Result: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे, जोकि खत्म हो चुका है। पंजाब बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने इसके साथ ही प्राइमरी  यानि 5वीं और मिडल यानि 8वीं के रिजल्ट भी वेबसाइट पर जारी किया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही अब 10वीं के छात्र टॉपर्स की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स (Punjab 10th Topper List 2020) की लिस्ट जल्द जारी करेगा। यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर  अपलोड की जायेगी। लिस्ट में टॉपर का नाम और उसे मिले अंकों की सूचि भी डाल दी जाएगी। साथ ही साथ पंजाब के सभी जिलो के टॉपर्स की भी सूची जारी की जाएगी। यह सूची अंकों और स्कूल के नाम सहित जारी कर दी जाएगी।

Punjab Board 10th Result: यहां करें 10वीं, 8वीं और 5वीं का रिजल्ट चेक 

स्टेप 1- रिजल्ट देखने के लिए पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए Matriculation examination result march 2020 पर क्लिक करें, 8वीं क्लास का रिजल्ट देखने के लिए Class VIII examination result march 2020 पर क्लिक करें और 5वीं क्लास का रिजल्ट देखने के लिए Class V examination result march 2020 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रॉल नंबर डालना होगा। इसके बाद Find Resuls पर क्लिक करें और रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 4. अगर आपको अपना रॉल नंबर याद नहीं तो आप नाम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको रॉल नंबर के नीचे एक ऑप्शन मिलेगा, जिसमें नाम डालना होगा और फिर Find Resuls पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा।

Punjab Board 10th Result: पंजाब बोर्ड के बारे में  

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) एक स्कूल बोर्ड है जो चंडीगढ़, भारत में स्थित है।इस बोर्ड की स्थापना 1969 में किया गया था। इस बोर्ड के स्थापना पंजाब सरकार के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को संचालित के लिए किया गया था।  साथ ही यह स्कूलों को छात्रवृत्ति अलावा और पाठ्यपुस्तकों का वितरण व बोर्ड की परिक्षाओं को आयोजित करता है। बोर्ड का मुख्यालय चंडीगढ़ के निकट एसएएस नगर (मोहाली) में स्थित है।

 

टॅग्स :पीएसईबी.एसी.इनपीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९एग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना