लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार 10वीं के छात्रों को परीक्षा में मदद के लिए ‘गाइडबुक’ मुहैया कराएगी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:53 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 जनवरी ओडिशा सरकार इस साल मई में आयोजित होने वाली राज्य बोर्ड की वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे 10वीं कक्षा के छात्रों की मदद के लिए सभी को निशुल्क परीक्षा ‘गाइडबुक’ मुहैया कराएगी।

राज्य के स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में घोषणा की।

मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी 6,20,508 छात्रों को निशुल्क ‘परीक्षा दर्पण’ पुस्तिका बांटेगी।’’

मंत्री ने कहा कि छात्रों पर दबाव कम करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छात्रों की मदद करने को कहा था। इसलिए 700 पन्ने की ‘परीक्षा दर्पण’ पुस्तिका के जरिए छात्रों को बोर्ड की आगामी परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि हालांकि, राज्य सरकार ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की थी लेकिन ऐसा महसूस हुआ कि छात्रों के लिए और कदम उठाने की जरूरत है। परीक्षा दर्पण पुस्तिका में संभावित प्रश्न और उत्तर होंगे।

मंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में बैठने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के छात्रों को यह पुस्तिका निशुल्क दी जाएगी। परीक्षा तीन मई से शुरू होगी।

इससे पहले, राज्य में कोविड-19 से लोगों की आजीविका पर पड़े असर के कारण मुख्यमंत्री ने 13 जनवरी को मैट्रिक की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क माफ करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना