लाइव न्यूज़ :

Odisha BSE 10th Result 2019: ओडिशा बोर्ड आज जारी नहीं करेगा रिजल्ट, जानिए कब तक होगा घोषित

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2019 10:24 IST

Odisha BSE 10th Result 2019: बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि 10वीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। मैं सभी छात्र से अनुरोध कर रही हूं कि वे अपना धैर्य बनाए रखें।

Open in App

ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज (20 मई) को घोषित करने नहीं जा रहा है। इसकी जानकारी बोर्ड की अध्यक्ष जहां आरा ने दी है। साथ ही साथ उन्होंने बोर्ड के उस अधिकारी के प्रति भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है जिसने रिजल्ट जारी करने की अफवाह उड़ाई है।

Odisha BSE के परीक्षार्थी बनाए रखें धैर्य

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबित, बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि 10वीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। मैं सभी छात्र से अनुरोध कर रही हूं कि वे अपना धैर्य बनाए रखें। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करेगा। यह रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि बोर्ड की ओर से किसी भी अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से मीडिया से बात करने के लिए अनुमति नहीं है। आधिकारिक बयान बोर्ड की ओर से ही दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ओडिशा बोर्ड आज रिजल्ट जारी कर देगा।  BSE Odisha: परीक्षा 2 मार्च को हुई थी समाप्त

BSE Odisha Class 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2019 को समाप्त हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड को कई परेशानियों से जूझना पड़ा था। इंग्लिश के पेपर को कैंसिल कर दिया गया था और इसे पुनः संचालित किया गया था। बोर्ड को परीक्षा के बाद 108 मैथमेटिक्स के आंसर शीट के गायब होने की शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी थी। इस कारण से भी रिजल्ट जारी होने में देरी की संभावना जताई गई थी। 

BSE Odisha: बीते साल इतने छात्र हुए थे पास 

बीते वर्ष 6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 4 लाख 86 हजार छात्र सफल हुए थे। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था। इस साल भी इतने ही छात्रों के परीक्षा में भाग लेने की सम्भावना है। बीते वर्ष रिजल्ट 7 मई को प्रकाशित किया गया था। 

BSE Odisha Result: ऐसे करें चेक 

1- छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।

2- वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

3- लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।

4- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।

5- यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के बारे में 

बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं।  काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। 

टॅग्स :बीएसईओडिशा.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्सओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना