लाइव न्यूज़ :

UGC NET 2018: परीक्षा में बचे हैं सिर्फ 8 दिन, अच्छे मार्क्स पाने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स

By विकास कुमार | Updated: December 9, 2018 15:18 IST

UGC NET 2018 Exam tips: यूजीसी नेट की परीक्षा में कुछ ही दिन बचे हैं इसलिए अंतिम क्षण की तैयारी बहुत मायने रखती है। आप इन टिप्स को अपनाकर नेट की परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।

Open in App

UGC NET की परीक्षा में अब बहुत कम समय रह गया है। इस बार नेट का एग्जाम 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। 

इस बार का एग्जाम सीबीएसई के बजाये नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित कर रही है। यह पहली बार है कि इसका एग्जाम ऑनलाइन होने जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया वो ऑफिसियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नेट का एग्जाम टफ नहीं होता है लेकिन इसमें प्रतियोगिता बहुत जबरदस्त होती है। इसमें टॉप रैंकिंग के हिसाब से सिर्फ 15%उम्मीदवार चुने जाते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद परीक्षार्थी पूरे भारत में पीएचडी करने और शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं। 

इस परीक्षा को पास करने के लिए ख़ास स्किल और इच्छाशक्ति की जरुरत होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स जो आपको एग्जाम से पहले तैयारियों में जरुर मदद करेगी। 

यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी के कुछ टिप्स 

1. पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न-पत्रों को जरुर देख लीजिए। इससे आपको एग्जाम का पैटर्न और ट्रेंड समझ में आ जायेगा।

2. आपको उन लोगों से भी बात करनी चाहिए जो जो पहले भी इस एग्जाम का हिस्सा बन चुके हैं। उन लोगों से आप बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

3.आपको सिलेबस से भी परिचित होना चाहिए। नेट की परीक्षा में सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव ही आते हैं।

4. परीक्षा के अंतिम चरण में आपको पर्सनल नोट जरुर बनाने चाहिए। क्योंकि ये संबंधित विषय के परीक्षा से पहले बहुत काम आते हैं।

5. मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें, इससे आपको परीक्षा से पहले सही समय प्रबंधन का अंदाजा मिल जाता है। कौन से सवालों को प्राथमिकता देनी है इसका अभ्यास जरूरी है।

6. लगातार पढ़ाई न करे, बीच-बीच में 20 मिनट का ब्रेक जरुर लें, इससे आपको पढ़ी हुई चीजें याद रहती हैं। 

7. सबसे जरूरी है कि आप अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। परीक्षा से पहले नकारात्मक माहौल से दूरी बनायें।

टॅग्स :यूजीसी नेटexamटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना