लाइव न्यूज़ :

NTA NET Admit Card 2019: नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ntanet.nic.in वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2019 11:04 IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस बार 20 जून से 28 जून, 2019 के बीच यूजीसी नेट (UGC NET 2019) की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून, 2019 को आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज करेगा नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारीNTA इस बार 20 जून से 28 जून, 2019 के बीच यूजीसी नेट परीक्षा को करेगा आयोजित आधिकारिक वेबसाइट ntanet.ac.in पर जाकर कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 27 मई (सोमवार) को नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड (NET Admit Card 2019) जारी कर देगी। ये एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ntanet.ac.in पर जारी होंगे।

एनटीए नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आप आसानी से NTA NET की वेबसाइट ntanet.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए तरीका भी बेहद आसान है और आपको केवल अपनी यूजीसी नेट रजिस्‍ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि डालनी होगी। ये जानकारियां डालने के बाद आप लॉग इन कर सकेंगे और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस बार 20 जून से 28 जून, 2019 के बीच  यूजीसी नेट (UGC NET 2019) की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा इस बार भी कंम्‍प्‍यूटर आधारित होगी। इससे पहले एनटीए 15 मई को ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला था। UGC NET के लिए 1 से लेकर 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 

यह परीक्षा 180 मिनट की होगी और इसमें पेपर-1 और पेपर-2 होंगे। इन दोनों पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक और दूसरी 2.30 से 5.30 के बीच आयोजित कराई जाएगी। पहला पेपर जहां 100 नंबर का होगा वहीं, दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा।

NTA NET Admit Card 2019: जानिए, किन आसान स्टेप्स की मदद से आप डाउलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

- सबसे पहले इसके लिए आपको एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.ac.in पर जाना होगा। - इस वेबसाइट पर जाते ही आपको होमपेज पर 'NET 2019 Admit Card' का लिंक मिलेगा जहां आपको क्लिक करना होगा।- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अब लॉग इन के लिए यूजीसी नेट रजिस्‍ट्रेशन आईडी और जन्‍मतिथि डालना होगा।- ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।- यहां आप चाहे तो इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।

टॅग्स :नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना