लाइव न्यूज़ :

NEET JEE Main 2020: जेईई मेन और नीट की परीक्षा तय समय पर करवाई जाएगी आयोजित 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 29, 2020 11:08 IST

NEET JEE Main 2020: छात्रों का जेईई मेन और नीट के आधार पर ही इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। यही वजह है कि परीक्षा को स्थगित करना संभव नहीं लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि जेईई मेन की परीक्षा निर्धारित समय पर होगी। जेईई मेन की परीक्षा 18 से 23 जुलाई व नीट 26 जुलाई को होनी है।

नई दिल्ली: देश में लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इसको लेकर लगातार कहा रहा रहा है कि जेईई मेन्स (EE Main) और नीट (NEET) की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया जाए। इसको लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने साफ कर दिया है कि परीक्षा निर्धारित समय पर होगी। जेईई मेन की परीक्षा 18 से 23 जुलाई व नीट 26 जुलाई को होनी है।

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इस समय हजारों छात्र नेशनल अभ्यास टेस्ट एप से रोजाना हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से मॉक टेस्ट दे रहे हैं। हालांकि अंतिम निर्णय परिस्थितियों के आधार पर ही लिया जाएगा। 

पिछले दिनों केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अभिभावक, शिक्षक और नियामक संस्थाओं से लगातार वेबिनार और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नियमित संवाद किया है। छात्रों और अभिभावकों की ओर से किए जा रहे ई-मेल की फीडबैक भी लिए हैं। जिस पर लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। 

छात्रों का जेईई मेन और नीट के आधार पर ही इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। यही वजह है कि परीक्षा को स्थगित करना संभव नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के संबंध में लगातार बैठकें की जा रही हैं और हर एक पहलू पर नजर रखी जा रही है। साथ ही साथ एनटीए को कई निर्देश दिए गए हैं ताकि वो हर तरह के निर्णय के लिए अपनी पहले से तैयारी रखे। 

इससे पहले कहा गया था एनटीए को भी परीक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए वैकल्पिक शेड्यूल तैयार करने को कहा गया। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो तय शेड्यूल पर परीक्षाएं आयोजित होंगी। अगर कोरोना कम्युनिटी ट्रांसमिशन में पहुंचता है तो संभावित परीक्षाओं का शेड्यूल स्थगित कर नया शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेननीटमानव संसाधन विकास मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना