लाइव न्यूज़ :

NCHM JEE 2020: NTA 22 जून को करवाएगी एनसीएचएम जेईई परीक्षा आयोजित, छात्र यहां देखें पूरी डिटेल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2020 10:29 IST

NCHM JEE 2020: देश भर में COVID-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए और उसके बाद लॉकडाउन के कारण NTA ने परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 31 मई, 2020 तक लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 मई, 2020 को आयोजित होने वाली एनसीएचएम जेईई 2020 परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। एनसीएचएम जेईई 2020 परीक्षा अब 22 जून को आयोजित की जाएगी।

NCHM JEE 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 मई, 2020 को आयोजित होने वाली एनसीएचएम जेईई 2020 परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। अधिसूचना के अनुसार, एनसीएचएम जेईई 2020 परीक्षा अब 22 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

बताया गया है कि देश भर में COVID-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए और उसके बाद लॉकडाउन के कारण NTA ने परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 31 मई, 2020 तक लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बढ़ने की वजह से एनटीए को यह निर्णय लेना पड़ा है। 

परीक्षा से संबंधित जारी की आधिकारिक अधिसूचना विभाग की वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी एनसीएचएम जेईई 2020 आधिकारिक अधिसूचना भी देख सकते हैं।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि NCHM JEE 2020 की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीखें परीक्षा से 15 दिन पहले प्रदर्शित की जाएंगी, उम्मीदवार लिंक के माध्यम से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 

एनसीएचएम जेईई 2020 एडमिट कार्ड में छात्रों के नाम और रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को दिए गए निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे।

आपको बता दें, देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए भी जेईई (IIT-JEE MAIN)और नीट (NEET) परीक्षाओं की नई तारीख घोषित की जा चुकी हैं। ये परीक्षाएं कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दी गई थीं।  IIT-JEE (MAIN) परीक्षा 18, 20, 21, 22, और 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अगस्त में आयोजित होने वाली IIT-JEE एडवांस परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। NEET परीक्षा 26 जुलाई को होगी। 

टॅग्स :नेशनल टेस्टिंग एजेंसीजेईईएडीवी.एसी.इनजेईई रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना