लाइव न्यूज़ :

NEET 2018 Online Application: ऑनलाइन फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी, cbseneet.nic.in से करें आवेदन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 10:18 IST

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseneet,nic.in से NEET-2018 के लिए योग्यता, जरूरी तारीखें और आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  NEET की परीक्षा इस बार 6 मई 2018 को होगी।

Open in App

सीबीएसई की नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सीबीएसई ने ऑनलाइन फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदक सीबीएसई की वेबसाइट cbseneet.nic.in पर लॉग-इन करके आवेदन कर सकते हैं।  

इस वेबसाइट से NEET-2018 के लिए योग्यता, जरूरी तारीखें और आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  NEET की परीक्षा इस बार 6 मई 2018 को होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसबार NEET उन छात्रों के लिए भी अनिवार्य किया जाएगा जो विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्हें भी इस परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। 

सीबीएसई नीट की वेबसाइट में भारी ट्रैफिक की वजह से थोड़ी देर के लिए वेबसाइट भी क्रैश कर गई। फिलहाल यह वेबसाइट ठीक तरीके से काम कर रही है।

एनईईटी की परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें

नलाइन आवेदन 8 फरवरी 2018 से शुरू हो रहा है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2018 है। ऑनलाइन आवेदन के शुल्क का भुगतान 10 मार्च 2018 तक किया जा सकता है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 1400 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए 750 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 

एनईईटी की परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता

- भारतीय नागरिक, एनआईआई, ओसीआई, भारतीय मूल के व्यक्ति तथा विदेशी नागरिक पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।- उम्मीदवार ने प्रवेश के समय 17 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो।- एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा परीक्षा के दिन 25 वर्ष होगी। - जम्मू-कश्मीर, असम व मेघालय राज्यों को छोड़कर सभी भारतीय नागरिकों व भारत के सामान्य निवासियों को नीट (यूजी)-2018 का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधार नंबर की आवश्यकता होगी। 

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना