लाइव न्यूज़ :

अब साइंस-मैथ में कमजोर नहीं रहेंगे छात्र, मोदी सरकार ने खोज निकाला ये नया तरीका

By भाषा | Updated: January 17, 2019 15:46 IST

जावडेकर ने 21वीं सदी में विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि बच्चों में प्राथमिक विद्यालयों से ही अनुसंधान की प्रवृत्ति को बढाना महत्वपूर्ण है।

Open in App

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आईआईटी, आईआईएसईआर और बड़े विश्वविद्यालय अपने परिसरों के पास के स्कूलों में यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि छात्र गणित और विज्ञान विषयों में कमजोर नहीं रहें।

जावडेकर ने 21वीं सदी में विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि बच्चों में प्राथमिक विद्यालयों से ही अनुसंधान की प्रवृत्ति को बढाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गणित को मनोरंजक तरीके से पढाया जा सकता है। छात्रों के लिए उचित ढंग से गणित और विज्ञान पढने और समझने के लिए बहुत बड़े उपकरण नहीं बल्कि केवल सामान्य विचार जरूरी हैं। इसलिए, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बड़ी भूमिका निभाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने (मोदी सरकार) आज फैसला किया है कि आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), आईआईएसईआर (भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान), बड़े और अच्छे विश्वविद्यालय पास के 10-15 स्कूलों का मार्गदर्शन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इन स्कूलों के छात्रों को गणित और विज्ञान में उचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे इन विषयों में कमजोर नहीं रहें।’’

जावडेकर यहां ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन’ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम से इतर बात कर रहे थे।

टॅग्स :भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना