लाइव न्यूज़ :

बारिश की वजह से परीक्षा से छूटने वाले छात्र दे सकेंगे दोबारा एग्जाम, मुंबई यूनिवर्सिटी ने दी राहत

By भारती द्विवेदी | Updated: July 3, 2018 17:02 IST

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यवस्त है। इसका असर छात्रों के जीवन पर भी पड़ा है। बहुत सारे छात्रों की परीक्षा छूट गई है। ऐसे में मुंबई यूनिवर्सिटी ने ये घोषणा किया है कि भारी बारिश की वजह से जिन छात्रों की परीक्षा छूटी है, उन्हें फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। परीक्षा की संशोधित तारीख की जल्द ही घोषणा की जाएगी। 

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास हुए हादसे के बाद हार्बर लाइन शुरू, बाकी पर काम जारी

मुंबई को माया नगरी कहें या हादसों का शहर, जानिए इससे पहले कब-कब हुए हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि मुंबई में सोमवार (2 जुलाई) की रात से ही लगातार बारिश हो रही है। कई जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गयी हैं। जहां एक तरफ सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह जलमग्न हो चुका है।वहीं दादर, हिंदमाता और माटुंगा इलाके में भी पानी भर गया है। मंगलवार की सुबह भारी बारिश के कारण अंधेरी इलाके के पास 70-80 साल पुराना गोखले फुट ओवर ब्रिज टूट गया। जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।  ब्रिज टूटने की वजह से दिनभर लोकल रेल की सेवा बाधित रही। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना