लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Board SSC/10th Result 2020: जानिए महाराष्ट्र बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, छात्रों को है लंबे समय से इंतजार

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 10, 2020 11:46 IST

Maharashtra Board Result 2020: कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है। पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड ने आठ जून को रिजल्ट जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तैयारी में लगा हुआ हैमहाराष्ट्र बोर्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।

Maharashtra Board Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तैयारी में लगा हुआ है और जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।  हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट के संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

इस साल कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है। पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड ने आठ जून को रिजल्ट जारी किया था। फिलहाल इस साल की कॉपियों की मूल्यांकन किया जा रहा है। साथ ही साथ रिजल्ट की तैयारियां भी की जा रही हैं। 

Maharashtra 10th SSC result 2020: 10वीं के भूगोल का पेपर किया गया था रद्द

वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड ने कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन कारण 10वीं के भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था। यह पेपर 23 मार्च को होना था। भूगोल के पेपर में छात्रों को औसत अंक दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि लंबित भूगोल का पेपर रद्द कर दिया गया इसलिए बोर्ड ने एसएससी छात्रों को लिखित परीक्षा में औसत अंक देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दूसरे पेपरों में छात्रों को औसत स्कोर दिए जा सकते हैं। 

यह भी कहा गया है कि अलग-अलग-योग्य छात्रों के लिए  वोकेशन विषयों की परीक्षा के मामले में एक समान नियम लागू किया जाएगा। बता दें, महाराष्ट्र में सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) परीक्षा के लिए 17 लाख से अधिक छात्र ने परीक्षा दी थी।

MSBSHSE 10th Result 2020 के रिजल्ट ऐसे करें चेक 

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in को लॉग इन कर लें।

स्टेप 2- लॉगइन के बाद छात्र साइट के होम पेज पर ( SSC Result 2020) का लिंक होगा। 

स्टेप 3- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्र लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।

स्टेप 5- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।   

जानिए महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में 

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965  में किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

टॅग्स :10 वी निकाल MBOएमबीओएसई.इनएग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना