लाइव न्यूज़ :

MSBSHSE 10th, 12th Result 2020: जानिए महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब करेगा जारी, शिक्षा मंत्री ने बताया समय

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 17, 2020 10:45 IST

Maharashtra Board Result 2020: इस साल कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है। फिलहाल इस साल की कॉपियों की मूल्यांकन किया जा रहा है। साथ ही साथ रिजल्ट की तैयारियां भी की जा रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी करने को लेकर स्थिति साफ कर दी है।शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि 10वीं का रिजल्ट जुलाई के अंत में घोषित किया जाएगा।

Maharashtra Board Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी करने को लेकर स्थिति साफ कर दी है। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि 10वीं का रिजल्ट जुलाई के अंत में घोषित किया जाएगा, जबकि 12वीं का रिजल्ट जुलाई के मध्य में घोषित होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

इस साल कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है। फिलहाल इस साल की कॉपियों की मूल्यांकन किया जा रहा है। साथ ही साथ रिजल्ट की तैयारियां भी की जा रही हैं। 

Maharashtra 10th SSC result 2020: 10वीं के भूगोल का पेपर किया गया था रद्द

वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड ने कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन कारण 10वीं के भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था। यह पेपर 23 मार्च को होना था। भूगोल के पेपर में छात्रों को औसत अंक दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि लंबित भूगोल का पेपर रद्द कर दिया गया इसलिए बोर्ड ने एसएससी छात्रों को लिखित परीक्षा में औसत अंक देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दूसरे पेपरों में छात्रों को औसत स्कोर दिए जा सकते हैं। यह भी कहा गया है कि अलग-अलग-योग्य छात्रों के लिए  वोकेशन विषयों की परीक्षा के मामले में एक समान नियम लागू किया जाएगा। बता दें, महाराष्ट्र में सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) परीक्षा के लिए 17 लाख से अधिक छात्र ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन लागू करने से पहले ही सपन्न हो गई थी।

MSBSHSE 10th,12th Result 2020 के रिजल्ट ऐसे करें चेक 

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in को लॉग इन कर लें।

स्टेप 2- लॉगइन के बाद छात्र साइट के होम पेज पर ( SSC Result 2020/ Maharashtra HSC Result 2020) का लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।

स्टेप 4- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।   

जानिए महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में 

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965  में किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना