लाइव न्यूज़ :

MSBSHSE 10th Results: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 77 फीसदी बच्चे हुए पास

By स्वाति सिंह | Updated: June 8, 2019 12:20 IST

Maharashtra SSC Class 10th Results महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है। बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाकर इसे देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार MSBSHSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में करीब 17 लाख से अधिक छात्र बैठे थे।इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने एक मार्च से 22 मार्च के बीच 10वीं की परीक्षा आयोजित करवाई थी।

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे अब वह खत्म हो गया है। दरअसल, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 77.10 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर दोपहर 1 बजे से लॉगइन कर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

MSBSHSE 10th Result: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक  

1- परिणाम देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.inmahahsscboard.in को लॉग इन करें।

2- यहां कक्षा 10वीं रिजल्ट 2019 (SSC Result 2019 Maharashtra Board/ MH Class 10th Result 2019) के लिंक पर क्लिक करें। 

3- अब रोल नम्‍बर और नाम, पिता का नाम अंकित करें।

4-  इसके बाद रिजल्ट MSBSHSE 10th Result 2019 /MSBSHSE SSC Result 2019 आपके होमस्क्रीन पर होगा।

5- रिजल्ट Maharshtra SSC (class 10) Result 2019 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

MSBSHSE 10th Result: इस साल 17 लाख से अधिक बैठे छात्र 

इस बार MSBSHSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में करीब 17 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने एक मार्च से 22 मार्च के बीच 10वीं की परीक्षा आयोजित करवाई थी। इस परीक्षा में 17 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। वहीं, अगर बीते साल की बात करें तो MSBSHSE ने आठ जून को रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें 89.41 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे और कुल 14 लाख, 56 हजार, 203 छात्र पास हुए थे। 

जानिए कैसा रहा MSBSHSE 12th रिजल्ट?

महाराष्ट्र बोर्ड ने इस साल 28 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। फरवरी-मार्च महीने में हुई 12वीं की परीक्षा में 90.25 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 82.40 रहा। इस वर्ष कुल 85.88 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा के लिए 14,23,503 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 14,21,936 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और 12,21,159 ने सफलता हासिल की थी। विज्ञान संकाय में 92.60 छात्र विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि कला और वाणिज्य संकाय में यह प्रतिशत क्रमश: 76.45 और 88.28 रहा था।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र एसएससी रिजल्टएग्जाम रिजल्ट्समहाएचएसएससीबोर्ड.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना