लाइव न्यूज़ :

MSBSHSE 10th Results: झोपड़पट्टी में रहकर आदित्य ने 81.40 प्रतिशत अंक पाए, माता-पिता के कष्ट रंग लाए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 9, 2019 05:03 IST

Maharashtra Board SSC Results 2019 Declared: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 77.10 फीसदी छात्र इस बार सफल रहे हैं। छात्र अपना रिजल्ट mahahsscboard.in, mahresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।आदित्य राजेश कलमकर मानेवाड़ा रिंग रोड स्थित संजय गांधीनगर झोपड़पट्टी में रहता है.

नागपुर: माता-पिता सिलाई का काम करते हैं. संजय गांधीनगर झोपड़पट्टी में रहते हैं. घर के माली हालात ठीक नहीं हैं. फिर भी आदित्य राजेश कलमकर इस मानेवाड़ा स्थित जानकी नगर की न्यू ईरा इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. न्यू ईरा इंग्लिश स्कूल के संचालक रमेश तलेकर ने भी समय-समय पर आदित्य की मदद की. साथ ही भविष्य में भी उसकी पढ़ाई के लिए हरसंभव सहयोग करने की तैयारी दर्शायी है.

आदित्य राजेश कलमकर मानेवाड़ा रिंग रोड स्थित संजय गांधीनगर झोपड़पट्टी में रहता है. वह नर्सरी से जानकीनगर, उदयनगर की न्यू ईरा इंग्लिश स्कूल में पढ़ रहा है. आदित्य का छोटा भाई तीसरी कक्षा में है. माता-पिता परिवार चलाने के लिए तुकड़ोजी चौक पर सिलाई का काम करते हैं. इससे मिलने वाली रकम से घर जैसे-तैसे चलता है. कॉन्वेंट में पढ़ने से शिक्षा का खर्च भी अधिक आता है. लेकिन न्यू ईरा इंग्लिश स्कूल के संचालक रमेश तलेकर ने समय-समय पर आदित्य की मदद की. उसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया.

आदित्य ने भी लगन से पढ़ाई की. कोई परेशानी होने पर वह स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन लेता रहा. वह रात और सुबह मिलाकर रोजाना छह घंटे पढ़ाई करता था. जिद और लगन के दम पर उसने दसवीं में 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. घर की माली हालत कमजोर होने से दसवीं की परीक्षा देने के बाद से आदित्य सक्करदरा के किफायत बाजार मॉल में काम कर रहा है. विज्ञान संकाय में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनने की इच्छा आदित्य ने जताई है. उसकी इस सफलता के प्रति न्यू ईरा इंग्लिश स्कूल के संचालक रमेश तलेकर ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आगे भी शिक्षा के लिए आदित्य की मदद करने का मानस व्यक्त किया है. 

टॅग्स :महाराष्ट्रएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना