लाइव न्यूज़ :

Manipur 10th Result 2019: मणिपुर बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी, manresults.nic.in पर कर सकते हैं चेक

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2019 09:47 IST

इन नतीजों को छात्र आसानी से ऑनलाइन भी देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को  manresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर बोर्ड के 10वीं के रिडल्ट आज हो सकते हैं जारीबहुत आसानी से आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर चेक कर सकते हैं अपने नतीजेऑनलाइन देख सकेंगे रिजल्ट, manresults.nic.in पर आएंगे नतीजे

Manipur 10th Result 2019: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एडुकेशन मणिपुर (BSEM) आज 10वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। इन नतीजों को छात्र आसानी से ऑनलाइन भी देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को  manresults.nic.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यह मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है और यहां केवल कुछ स्टेप्स की मदद से आप अपने नतीजे देख सकेंगे।

Manipur HSLC 10th Result 2019: कैसे चेक करें मणिपुर की 10वीं के नतीजे

नतीजे घोषित होने के बाद तमाम छात्र अपने नतीजे manresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसका तरीका भी बेहद आसान है। हम आपकों बताते हैं कि आप कैसे बेहद आसानी से अपनी 10वीं के नतीजे देख सकेंगे।

- नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आपको manresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।

- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'हाई स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट रिजल्ट 2019' का एक लिंक नजर आयेगा। 10वीं के नतीजे जानने के लिए आपको इसी लिंक पर जाना है।

-  'हाई स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट रिजल्ट 2019' लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा और आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी।

- इन जानकारियों में जन्म तिथि, रोल नंबर शामिल हैं। इसे डालने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें।

- इतना करते ही नतीजे आपके स्क्रिन पर सामने होंगे। आप चाहें को इसे सेव कर सकते हैं या फिर भविष्य में इस्तेमाले के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

बता दें कि मणिपुर बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 8 मई को घोषित किये थे। मणपुर बोर्ड से 12वीं परीक्षा करीब 28,000 छात्रों ने दी थी और 21,151 छात्र पास होने में कामयाब रहे थे। उतीर्ण छात्रों का कुल प्रतिशत 73.83 रहा था।

टॅग्स :मणिपुरमणिपूर एचएसएलसी परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना