लाइव न्यूज़ :

Lokmat Exclusive: नीट परीक्षा के लिए डॉक्टरों की टीम बना रही दिशानिर्देश, 16 जुलाई को 16 लाख छात्र देंगे एग्जाम

By एसके गुप्ता | Updated: June 5, 2020 20:04 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत को विशेष बातचीत में बताया कि 16 लाख छात्रों के लिए डॉक्टरों की टीम दिशा-निर्देश तैयार करने में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ का आयोजन 16 जुलाई को होगा, जिसके लिए 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।इसी एग्जाम के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी फार्मेसी कोर्स में दाखिला मिलता है।

नई दिल्ली। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखकर 16 लाख छात्रों की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ के लिए चिकित्सकों की टीम दिशा-निर्देश बना रही है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक दिन में इस परीक्षा के आयोजन को लेकर है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार यह परीक्षा एक दिन में आयोजित होनी है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत को विशेष बातचीत में जानकारी दी कि नीट देश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा की रैंक के आधार पर ही देश के मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी फार्मेसी कोर्स में दाखिला मिलता है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई को होगा। इसके लिए करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करेगी। समस्या यह आ रही है कि परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कितनी देर पहले बुलाया जाए और उन्हें किस तरह की सावधानियां बरतनी हैं? इसी को ध्यान में रखकर चिकित्सकों की टीम दिशा-निर्देश तैयार करने में लगी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षा में छात्रों को दो से तीन घंटे पहले बुलाने पर विचार किया जा रहा है। जिससे छात्रों की स्क्रीनिंग की जा सके। अगर किसी छात्र के शरीर का तापमान ज्यादा होगा तो उसे परीक्षा देने से मनाही की जाएगी। जिससे अन्य छात्रों को कोविड संक्रमण के संकट से दूर रखा जा सकेगा।

इसके अलावा यह भी विचार किया जा रहा है कि डायबटिज और संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रों को अपने घर से लंच लाने की छूट दी जाए। इसके अलावा सेंटर पर ही मास्क उतरवाकर चेहरों की पहचान की जाए। इसके अलावा छात्रों के अंगूठे की स्याही वाली छाप लेनी है या नहीं यह सब भी चिकित्सकीय टीम के पैनल की सिफारिशों पर ही तय होगा। अक्सर छात्रों के साथ बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावक एकत्रित रहते हैं।

कोविड-19 जैसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन न हो इसे लेकर भी दिशा-निर्देश तैयार किया जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में छात्रों शारीरिक तापमान को मशीन से जांचने से लेकर हर तरह के संक्रमण से बचाने के लिए यह सारी कवायद की जा रही है।

टॅग्स :नीटexamसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर