लाइव न्यूज़ :

SSLC Result 2020 Karnataka: कर्नाटक बोर्ड आज जारी नहीं करेगा 10वीं का रिजल्ट, जानिए कब तक आएंगे परिणाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 7, 2020 13:00 IST

SSLC Result 2020 Karnataka: एसएसएलसी परीक्षा मूल रूप से 27 मार्च और 9 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन COVID-19 के कारण स्थगित हो गई थी। परीक्षा बाद में 25 जून से जुलाई तक आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 8.5 लाख छात्र इसके लिए उपस्थित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक बोर्ड आज (07 अगस्त) को 10वीं की परीक्षा परिणाम जारी करने नहीं जा रहा है।परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर लॉगइन कर चेक आसानी से देख सकते हैं। 

SSLC Result 2020 Karnataka: कर्नाटक बोर्ड आज (07 अगस्त) को 10वीं की परीक्षा परिणाम जारी करने नहीं जा रहा है। रिजल्ट के लिए छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कर्नाटक सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) 10वीं कक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किया जाएगा, ऐसी खबरों को बोर्ड ने खारिज कर दिया।

ताजा जानकारी के अनुसार, कर्नाटक एसएसएलसी का परिणाम अब अगले सप्ताह जारी किया जाएगा और रिजल्ट के तिथि और समय के बारे में निर्णय सोमवार को लिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर लॉगइन कर चेक आसानी से देख सकते हैं। 

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने पिछले महीने कहा था कि केएसईईबी अगस्त के पहले सप्ताह में कक्षा 10 के परिणाम घोषित करेगा। बता दें, कर्नाटक सरकार ने कांग्रेस और जद (एस) के कड़े विरोध के बावजूद परीक्षा आयोजित करवाई थी। विपक्ष राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहा था। 

एसएसएलसी परीक्षा मूल रूप से 27 मार्च और 9 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन COVID-19 के कारण स्थगित हो गई थी। परीक्षा बाद में 25 जून से जुलाई तक आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 8.5 लाख छात्र इसके लिए उपस्थित हुए।

Karnataka Class 10 result: इन स्टेप्स के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट 

1- परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseeb.kar.nic.in को लॉगइन करें।

2- यहां दिए हुए लिंक Examination/Result (Karnataka SSLC Class 10 results 2020) पर क्लिक करें।

3- इसके बाद छात्र को अपनी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।

4- सभी आवश्यक जानकारियां जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि भरने के बाद सबमिट की बटन को दबाएं।

5- इसके बाद आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

6- सभी छात्रों को निश्चित तौर पर अपने रिजल्ट के प्र‌िंट आउट या भी इसे डाउनलोड कर सुरक्षित कर लेना चाहिए। 

टॅग्स :कर्नाटक एसएससीसी रिजल्ट २०१९कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना