लाइव न्यूज़ :

Kerala SSLC Result 2020: केरल बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, छात्र इन स्टेप्स के जरिए करें परिणाम चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 30, 2020 13:09 IST

Kerala SSLC Result 2020: इस साल, 10 की परीक्षाओं के लिए 4.20 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। केरल एसएसएलसी परीक्षा 2020 मार्च में समाप्त होनी थी लेकिन कोरोना-वायरस के प्रकोप के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल बोर्ड आज दो बजे रिजल्ट घोषित करेगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

Kerala SSLC Result 2020: केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) कुछ ही देर में 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 10वीं का रिजल्ट दोपहर दो बजे घोषित होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

इस साल, 10 की परीक्षाओं के लिए 4.20 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। केरल एसएसएलसी परीक्षा 2020 मार्च में समाप्त होनी थी लेकिन कोरोना-वायरस के प्रकोप के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। स्थगित किए गए प्रश्नपत्र बाद में 26 मई से 30 मई तक आयोजित किए गए। यही वजह रही है कि इस साल अधिकतर बोर्डों के रिजल्ट देरी से घोषित हो रहे हैं। केरल बोर्ड का रिजल्ट भी देरी से घोषित किया जा रहा है। 

पिछले साल केरल बोर्ड ने 6 मई को 10वीं के रिजल्ट की घोषणा की थी। केरल SSLC परीक्षाओं के लिए 4 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे। कुल 98.11% छात्रों ने ये परीक्षा पास की थी। 37,344 छात्रों को ए प्लस डिवीजन मिला था। 

Kerala SSLC Result 2020: 10वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- फिर रोल नंबर और जरूरी जानकारी अंकित करें।

स्टेप 4- सब्मिट करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।

स्टेप 5- छात्र अपना रिजल्ट भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।

केरल बोर्ड  के बारे में

स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) केरल  भारत सरकार द्वारा आयोजित स्कूल शिक्षा का एक बोर्ड है। बोर्ड इसके साथ संबद्ध स्कूलों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करता है। उनका मुख्य शैक्षणिक ध्यान चिकित्सा देखभाल, इंजीनियरिंग और टेलीमार्केटिंग पर है। केरल भारत का पहला राज्य है जो 100% साक्षरता दर हासिल करता है। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सकेरलकेरल एसएससीसी १०थ परिणाम २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना