लाइव न्यूज़ :

कानपुरः बिकरू कांड में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र की बेटी ने नीट परीक्षा में बाजी मारी, हासिल की 560 रैंक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 31, 2020 18:43 IST

उत्तर प्रदेश के चर्चित बिकरू कांडः बिल्हौर के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्र शहीद हो गए थे. बड़ी बेटी वैष्णवी मिश्र ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट में बाजी मारी है.

Open in App
ठळक मुद्देनौकरी को लेकर परिजन कुछ अधिक बोलने को तैयार नहीं हैं.वैष्णवी की स्नातक के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी नहीं हुई थी.बिकरू कांड के बाद वैष्णवी ने कहा था कि उनका सपना डॉक्टर बनने का था.

कानपुरः उत्तर प्रदेश के चर्चित बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्र की बड़ी बेटी वैष्णवी मिश्र ने नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) में बाजी मारी है.

कुछ दिन पहले ही परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है. इसमें वैष्णवी ने 560 रैंक हासिल की है. इससे एक बात साफ है कि मेडिकल में वह करियर बना सकती हैं. फिलहाल वैष्णवी ने राजपत्रित अधिकारी के पद के लिए आवेदन किया. नौकरी को लेकर परिजन कुछ अधिक बोलने को तैयार नहीं हैं.

बिकरू कांड में बिल्हौर के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्र शहीद हो गए थे. वारदात के बाद उनकी बेटी वैष्णवी मिश्र ने कहा था कि वह भी पुलिस फोर्स में शामिल होकर अपने पापा की तरह अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहती हैं. उस वक्त वैष्णवी की स्नातक के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी नहीं हुई थी. लिहाजा नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकी थीं.

मंगलवार को उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया. अब पूरी संभावना है कि उन्हेंओएसडी के पद नौकरी दी जाएगी. हालांकि इसको लेकर उनका परिवार कुछ अधिक बोलने को तैयार नहीं है. उनकी मां का कहना है कि प्रक्रिया जारी है. अभी तक अंतिम वर्ष की परीक्षा की अंकसूची नहीं मिली है.

अंकसूची संबंधित विभाग को उपलब्ध कराना है. उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी. घटना ने सबकुछ बदल दिया बिकरू कांड के बाद वैष्णवी ने कहा था कि उनका सपना डॉक्टर बनने का था, मगर अब मकसद बदल गया है. अब वह पुलिस में शामिल होना चाहती हैं.

अब जब नीट परीक्षा का रिजल्ट आ गया तो उससे साफ हो गया कि वैष्णवी की पसंदीदा फील्ड मेडिकल है. यही वजह है कि उनकी 560 रैंक आई. उनके पास बेहतरीन कॉलेज में दाखिला लेकर डॉक्टर बनने का विकल्प भी है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरविकास दुबेनीट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना