लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के पास 82 विदेशी छात्रों की राष्ट्रीयता की जानकारी नहीं, आरटीआई से हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: January 20, 2020 20:19 IST

आरटीआई जवाब के अनुसार जेएनयू प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुल 8,805 छात्रों में से 48 प्रतिशत छात्र एमफिल या पीएचडी कोर्स कर रहे हैं। कोटा के कार्यकर्ता सुजीत स्वामी के आरटीआई आवेदन पर यह जानकारी मिली है। इसमें एक सितंबर, 2019 तक की जानकारी दी गयी है।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पंजीकृत कुल 301 विदेशी छात्रों में से 82 की राष्ट्रीयता की जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं है। यह जानकारी सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत एक आवेदन के जवाब में मिली है।

आरटीआई जवाब के अनुसार जेएनयू प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुल 8,805 छात्रों में से 48 प्रतिशत छात्र एमफिल या पीएचडी कोर्स कर रहे हैं। कोटा के कार्यकर्ता सुजीत स्वामी के आरटीआई आवेदन पर यह जानकारी मिली है। इसमें एक सितंबर, 2019 तक की जानकारी दी गयी है।

जवाब के अनुसार, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कुल 301 विदेशी छात्रों में से 82 छात्रों की राष्ट्रीयता के बारे में उसे जानकारी नहीं है। ये छात्र विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी के 41 पाठ्यक्रमों में पंजीकृत हैं।

जेएनयू में 35 कोरियाई छात्र हैं जबकि नेपाल के 25, चीन के 24, अफगानिस्तान के 21, जापान के 16 और जर्मनी के 13 छात्र हैं। अमेरिका के 10 छात्र हैं जबकि सीरिया और बांग्लादेश से सात सात छात्र हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में जेएनयू प्रशासन ने कहा कि 1,264 छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकृत हैं और 4,251 छात्र एमफिल व पीएचडी के लिए नामांकित हैं जबकि 2,877 छात्र स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना