लाइव न्यूज़ :

JAC Class 10th/Matric Result 2020: आज दोपहर 1 बजे जारी होंगे झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

By धीरज पाल | Updated: July 8, 2020 08:39 IST

JAC Class 10th/Matric Result 2020: जेएसी बोर्ड 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10 Matric Results) के छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ या jacresults.com. पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।जेएसी बोर्ड 10वीं का एग्जाम इस साल 11 फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 के बीच आयोजित किया गया था।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council (JAC)) बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि जेएसी बोर्ड यानि झारखंड बोर्ड आज 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी होगा। ऐसे में जेएसी बोर्ड 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10 Matric Results) के छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/या jacresults.com. पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जेएसी बोर्ड 10वीं का एग्जाम इस साल 11 फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 के बीच आयोजित किया गया था। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से इस साल बोर्ड के कॉपियों में जांचने में देरी हुई, इसकी वजह से झारखंड बोर्ड मैट्रिक का परिणाम देरी से जारी किया जा रहा है। 

बताते चलें कि अगर कोई छात्र झारखंड बोर्ड के 10वीं में फेल हो जाता है तो घबराने की कोई बात नहीं है, वो कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। यह एग्जाम अक्सर जुन-जुलाई महीने में आयोजित होते हैं, लेकिन इस साल यह एग्जाम अगस्त में आयोजित की जा सकती है। 

बता दें कि साल 2019 में झारखंड बोर्ड 10वीं में रिकॉर्ड 70.77 फीसदी छात्र पास हुए थे। 4 लाख से अधिक छात्रों में से 2 लाख 67 हजार से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन मार्क से पास हुआ।  

How To Check JAC Board 10th/Matric Result 2020​: छात्र ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक  

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/jac/, jharresults.nic.in पर जाएंस्टेप 2 - इसके बाद होमपेज पर ‘JAC Class 10 Result 2020’ के लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3- जानकारी जैसे, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, नाम व रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें। स्टेप 4-  इसके बाद ‘JAC Class 10th/Matric Result 2020’ आपके स्क्रीन पर होगा। स्टेप 5-  रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के  लिए  प्रिंट आउल ले लें। 

झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट जारी

इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 11वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्रों को रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार था। इस साल 11वीं की परीक्षा में 3 लाख, 46 हजार, 504 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि 3 लाख, 39 हजार, 61 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 3 लाख, 23 हजार, 924 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। कुल मिलाकर इस बार 95.53 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 11वीं की परीक्षा 5 से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें से पांच विषयों की परीक्षा थी। परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित की गई थीं और मूल्यांकन को कम्प्यूटरीकृत किया गया था। कुल पेपर 250 अंकों के थे। 

झारखंड बोर्ड (Know About Jharkhand Board) के बारे में

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) राज्य का एक स्कूली बोर्ड है। यह प्रत्येक वर्ष झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओें की परीक्षाएं आयोजित कराता है। बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसका मुख्यालय रांची में स्थित है। 

टॅग्स :जेएसी 10 वी निकालझाररिजल्ट्स.निक.इनएग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना