लाइव न्यूज़ :

JEE Main 2018: CBSE इस तारीख को करेगा आंसर की जारी!

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 11, 2018 20:05 IST

JEE Main 2018: इस बार 95-105 अंकों तक कट-ऑफ जा सकती है। दरअसल, इस साल भी परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल पिछले दो साल की तरह ही रही है, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी कट-ऑफ में इजाफा हो सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैलः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कराई गई जेईई मेंस की परीक्षा के बाद अब उम्मीदवारों को आंसर की आने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आंसर की जारी कर दी जाएगी। साथ ही साथ उम्मीदवारों की कट-ऑफ को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं कि पिछले साल की तुलना में इस सार कैसा रहने वाला है?

इस तारीख को आ सकता है रिजल्ट

बताया जा रहा है कि जेईई मेंस परीक्षा की आंसर की 24 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, जेईई (मेन) के पेपर-1 का रिजल्ट और रैंक 30 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। यह आप आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं।

इस साल कट ऑफ में इजाफा हो सकता है

खबरों की मानें तो इस बार 95-105 अंकों तक कट-ऑफ जा सकती है। दरअसल, इस साल भी परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल पिछले दो साल की तरह ही रही है, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी कट-ऑफ में इजाफा हो सकता है। इस जेईई मेंस परीक्षा में फिजिक्स और गणित का सेक्शन कठिन बताया गया। हालांकि और पेपर आसान थे। आपको बता दें कि पिछले साल जेईई मेंस की कट-ऑफ 81 थी, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी के लिए यह कट-ऑफ 49, 32, 27 थी। हालांकि इस बार कट-ऑफ में इजाफा हो सकता है।

लाखों उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई परीक्षा में इस साल 10 लाख 43 हजार 739 उम्मीदवारों ने भाग लिया था और यह परीक्षा 112 शहरों में 1621 परीक्षा केंद्रों पर आयोजिक की गई थी। इन उम्मीदवारों में 6 लाख 46 हजार 814 पुरुष, 2 लाख 66 हजार 745 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सजेईईमेन.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना