लाइव न्यूज़ :

जामिया ने जम्मू कश्मीर के छात्रों के लिए दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ायी, अब 10 अक्टूबर तक की मोहलत

By भाषा | Updated: September 30, 2019 22:15 IST

पत्र में कहा गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति ने दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय पर नहीं आ पाने वाले जम्मू कश्मीर के छात्रों के लिए दाखिले की तारीख बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2019 तक कर दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर के स्थानीय आयुक्त के कार्यालय में आवेदन जमा करा सकेंगे दाखिले के लिए कई छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया था।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जम्मू कश्मीर के छात्रों के लिए दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया । विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जम्मू कश्मीर के स्थानीय आयुक्त को सोमवार को लिखे गए एक पत्र के मुताबिक 10 अक्टूबर तक तारीख बढ़ा दी गयी है।

पत्र में कहा गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति ने दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय पर नहीं आ पाने वाले जम्मू कश्मीर के छात्रों के लिए दाखिले की तारीख बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2019 तक कर दी गयी है।

अब, जम्मू कश्मीर के प्रभावित छात्र 10 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर के स्थानीय आयुक्त के कार्यालय में आवेदन जमा करा सकेंगे । विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा 26 सितंबर को जम्मू कश्मीर के स्थानीय आयुक्त को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि दाखिले के लिए कई छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया था।

विश्वविद्यालय ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने आवेदन दिया था और प्रवेश परीक्षा में बैठे थे, लेकिन परिणाम नहीं देख पाए, इस कारण से वे दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के समय नहीं आ सके।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना