लाइव न्यूज़ :

IGNOU ने Term End Exam 2019 के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें चेक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 16, 2019 14:30 IST

TEE 2019 परीक्षा इसी वर्ष 1 से 29 जून के बीच संपन्न हुई थी। इग्नू की इस परीक्षा के लिए कुल सात लाख उनसठ हजार तीन सौ अस्सी उम्मीदवारों ने जून माह में परीक्षा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देTEE 2019 परीक्षा इसी वर्ष 1 से 29 जून के बीच संपन्न हुई थी।

Term End Exam Results-June 2019: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2019 में संपन्न हुई टर्म एंड एग्जान (TEE) 2019 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम ऑनलाइन चेक किए जा सकते हैं। विभिन्न विषयों और कोर्सेज के लिए दी गई  TEE 2019 के नतीजे इग्नू की  आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। इग्नू की जून TEE 2019 के नतीजे  ignou.ac.in वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। 

बता दें कि TEE 2019 परीक्षा इसी वर्ष 1 से 29 जून के बीच संपन्न हुई थी। जून माह में इग्नू की इस परीक्षा के लिए कुल सात लाख उनसठ हजार तीन सौ अस्सी उम्मीदवार बैठे थे। यह परीक्षा कई वर्षों से दो शिफ्टों सुबह और शाम को होती आ रही है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के विश्वभर में 910 एग्जान सेंटर हैं। इनमें 123 सेंटर जेलों में कैदी परीक्षार्थियों के लिए और 16 सेंटर विदेशों में हैं। 

ऐसे चेक करें परीक्षा परिणाम- 

इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं। 

होम पेज पर उपलब्ध  Result सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।

विभिन्न परीक्षा परिणामों वाला एक नया पेज खुलेगा।

term-end लिंक को क्लिक करें और JUNE 2019 Exam Result देखें। 

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को 9 अंकों वाला अपना रोल नंबर बॉक्स में अंकित करना पड़ेगा। सब्मिट का बटन दबाने के बाद पेज पर परीक्षा परिणाम दिखाई देगा। 

रिजल्ट को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकताओं के लिए उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

बता दें कि पत्राचार यानी डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करने के लिए लोग इग्नू का रुख करते हैं। TEE 2019 परीक्षा साल में दो बार होती है। जून के अलावा दिसंबर महीने में यह परीक्षा कराई जाती है। आमतौर पर इग्नू का रुख ऐसे लोग करते हैं जिनके पास समय की कमी होती है। उन्हें कुछ गिनी-चिनी क्लासेज करनी होती हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सएजुकेशनexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील