लाइव न्यूज़ :

ICSE, ISC Board Exams 2021: जारी हुआ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल, यहां देखें

By विनीत कुमार | Updated: March 2, 2021 09:37 IST

ICSE, ISC Board Exams 2021: इस बार 10वीं की परीक्षा 5 मई से शुरू होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल से 16 जून के बीच आयोजित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकाउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कीइस बार 10वीं की परीक्षा 5 मई से जून के बीच आयोजित की जाएगी, 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल से होगीजुलाई में रिजल्ट किया जाएगा घोषित, परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का होगा पालन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सहित कई राज्यों के बाद अब काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने भी बोर्ड परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है। काउंसिल ने इससे पहले कहा था कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 

चुनाव आयोग ने 26 फरवरी को पश्चिम बंगाल सहित केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। इसके बाद हजारों छात्र-छात्राओं के इंतजार को खत्म करते हुए CISCE ने सोमवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों की घोषणा की।

इसके मुताबिक इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 मई से जून के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल से 16 जून के बीच आयोजित होगी। देखें पहले 10वीं और फिर नीचे 12वीं की परीक्षा के टाइमटेबल...

ICSE and ISC exams 2021: रिजल्ट कब घोषित होंगे

बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि जुलाई में नतीजों को घोषित किया जा सकता है। बता दें कि आमतौर पर CICSE बोर्ड की परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती है। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण इस बार इसमें देरी हुई है।

सीबीएसई की परीक्षा भी इसी समय में आयोजित की जाती हैं। हालांकि ये परीक्षाएं भी इस बार मई-जून में आयोजित की जा रही हैं। बहरहाल, परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। 

इसके तहत छात्र-छात्राओं का मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें अपनी पानी की बोतल, हैंड सैनेटाइजर और ग्लब्स वगैरग लेकर आना होगा। बताते चलें 10वीं की ज्यादातर परीक्षाएं दिन के 11 बजे से शुरू होंगी। कुछ पेपर्स की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना