लाइव न्यूज़ :

चार साल का होगा बीएड कोर्स, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर ने किया एलान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 8, 2019 18:21 IST

केंद्रीय सरकार ने बीएड कोर्स को दो साल से बढ़ाकर चार साल का करने जा रही है,मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोकसभा में नेशनल टीचर ऐजुकेशन काउंसिल की चर्चा के दौरान इस बात की घोषणा की

Open in App

केंद्रीय सरकार ने बीएड कोर्स को दो साल से बढ़ाकर चार साल का करने जा रही है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोकसभा में नेशनल टीचर ऐजुकेशन काउंसिल की चर्चा के दौरान इस बात की घोषणा की। शिक्षा और शिक्षक की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अगले साल से शिक्षा में बीएड का कोर्स चार साल का किया जाना है। सरकार अगले साल से बीए बीएईडी, बीएससी बीएड, बीकोम वाले कोर्स में सुधार के लिए चार वर्ष का करने जा रही है।

इसके साथ ही 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक लगभग 15 लाख कक्षाओं में डिजीटल बोर्ड का अभियान शुरू करने वाली है। सरकार ने इन सभी योजनाओं की मंजूरी दे दी है। बीएड कोर्स की सीमा बढ़ाने से उम्मीदवार 12वीं कक्षा पास करने के बाद सीधा स्नातक(बीएड ) में दाखिला ले सकते है। प्रकाश जावेडकर का कहना है कि एक साल का बीएड अभी जारी रहेगा। लेकिन पांच साल बाद इसे समाप्त कर दिया जाएगा।

अबकी बार देश की शिक्षा के लिए एक लाख दस हजार करोड़ रुपये बजट में दिया गया है। जिसमें 70 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। अब 12वीं कक्षा पास करने के बाद वो ही उम्मीदवार होगें जो शिक्षक बनना चाहते है। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर का कहना है कि सरकार जल्द ही शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी और कुछ प्राइवेट संस्था मिलाकर 18600 संस्थाओं की जांच रिपोर्ट मांगी है। जिसमें पहले चरण में 8700 और दूसरे चरण में 3700 संस्थाओं की रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी बचें संस्थाओं की जांच चल रही है।

इस कोर्स को करने से अभ्यर्थी का एक साल बचेगा क्योंकि वह 12वीं क्लास के बाद ही इसे ज्वाइन कर सकेंगे। जबकि इससे पहले स्नातक करने के बाद दो साल का बीएड करना पड़ता है।  

 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना