लाइव न्यूज़ :

तमिल भाषा, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी को मिलेंगे 14 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 4, 2019 10:58 IST

एचटीएससी 2018 में स्थापित हुआ गैर लाभकारी संगठन है जिसका उद्देश्य ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में तमिल अध्ययन पीठ स्थापित करना और अमेरिका में बढ़ रही तमिल-अमेरिकियों की 250,000 की आबादी के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।

Open in App

ह्यूस्टन तमिल स्टडीज चेयर (एचटीएससी) ने तमिल भाषा के अध्ययन में मदद करने के लिए ह्यूस्टन विश्वविद्यालय को 20 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देने का वादा किया है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एचटीएससी 2018 में स्थापित हुआ गैर लाभकारी संगठन है जिसका उद्देश्य ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में तमिल अध्ययन पीठ स्थापित करना और अमेरिका में बढ़ रही तमिल-अमेरिकियों की 250,000 की आबादी के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।

इस मिशन का मकसद प्राचीन भाषा तमिल का प्रचार करना है जिसे दुनियाभर में सात करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं। उसने बताया कि एचटीएससी के संस्थापक सदस्य सॉकालिंगम सैम कन्नप्पन, डॉ. एस जी अप्पन, सॉकालिंगम नारायणन, पेरुमल अन्नामलई, नागमणिकम गणेशन, ट्यूलिप वी नरसिमन और डॉ. तिरुवेंगडम अरुमुगम ग्रेटर ह्यूस्टन इलाके में फंड जुटाने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

एचटीएससी के बोर्ड अध्यक्ष सैम कन्नप्पन ने कहा, ‘‘जैसे कि तमिल-अमेरिकी परिवार इस महान देश के बहु सांस्कृतिक समाज के तानेबाने में बुना हुआ है और हमारे सभी बच्चे अमेरिकी विश्वविद्यालयों में शिक्षा ले रहे हैं तो एचटीएससी समृद्ध तमिल संस्कृति, भाषा और साहित्य के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल को आगे बढ़ा रहा है।’’ 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए