लाइव न्यूज़ :

HBSE Board 12th result 2019: हरियाणा बोर्ड की 12वीं के नतीजे आज होंगे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: May 15, 2019 09:00 IST

हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परीक्षा के नतीजे हासिल करने के लिए कुछ बेहद आसान स्टेप्स हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।

Open in App

Haryana Board Class 12th Result 2019: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। दरअसल, दोपहर 3 बजे हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे। सभी छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।

छात्र ये नतीजे bseh.org.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 7 मार्च, 2019 से 3 अप्रैल, 2019 के बीच आयोजित किये गये थे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार इस परीक्षा में करीब 2 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें करीब एक लाख 91 हजार 857 नियमित और करीब 19627 प्राइवेट छात्र शामिल हुए। नियमित छात्रों में 84775 लड़कियां हैं तो प्राइवेट में लड़कियों की संख्या 6342 लड़कियां रही।

HBSE Class 12th Exam Result 2019: ऐसे करें अपने परीक्षा रिजल्ट को चेक

हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परीक्षा के नतीजे हासिल करने के लिए कुछ बेहद आसान स्टेप्स हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है। इन स्टेप्स की मदद से आप अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर के जरिये आसानी से नतीजे चेक कर सकेंगे।

- नतीजे जानने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाना होगा।- यहां वेबसाइट की होमपेज पर 12वीं, 2019 के नतीजे के क्लिक करें।- यहां आपको अपने रोल नंबर/हॉल टिकट नंबर डालें- आगे बढ़ने के लिए आप सब्मिट बटन पर क्लिक करें- इसके बाद रिजल्ट आपके सामने होगा- भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप चाहें तो इसे डाउनलोड या फिर इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

इससे आगे और विस्तृत जानकारी के लिए आप हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की भी सहायता ले सकते हैं।

टॅग्स :एचबीएसई 12वी बोर्ड रिजल्टबीएसईएस.ओरजी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना