लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार के निर्देश पर गुजरात के विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को किया गया स्थगित

By भाषा | Updated: July 1, 2020 19:29 IST

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक पत्र भेजकर उनसे अगली सूचना तक सभी परीक्षाओं को टालने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमने (राज्य सरकार) अब गुजरात में अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं कराने का फैसला किया है।’’ गुजरात सरकार ने कहा कि परीक्षाओं के लिए नये कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी। 

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक निर्देश के मद्देनजर राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराने संबंधी अपने फैसले को कुछ ही घंटों के भीतर बुधवार को वापस ले लिया।

मंत्रालय ने राज्यों को सभी परीक्षाओं को स्थगित करने के निर्देश दिये है। मंत्रिमंडल की सुबह हुई बैठक में भाग लेने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने घोषणा की थी कि सरकार ने राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने की अनुमति देने का फैसला लिया था।

उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि अधिकांश छात्र परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में हैं क्योंकि वे आगे की पढ़ाई के लिए डिग्री चाहते हैं या नौकरी पाना चाहते हैं, हालांकि कुछ ऐसे कदम के खिलाफ हैं। चुडासमा ने शाम को बुलाये संवाददाता सम्मेलन में सूचित किया कि अब कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सुबह की गई मेरी घोषणा के बाद केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक पत्र भेजकर उनसे अगली सूचना तक सभी परीक्षाओं को टालने के लिए कहा है।’’ शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमने (राज्य सरकार) अब गुजरात में अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं कराने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए नये कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी। 

टॅग्स :गुजरातexamमानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना