लाइव न्यूज़ :

Dusu Election 2019: डीयू में फिर से भगवा परचम लहराया, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर ABVP का कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 15:37 IST

Dusu Election 2019: Results declared: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अश्वित दहिया ने अध्यक्ष पद के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के चेतन त्यागी को 19 हजार मतों से पराजित किया। एबीवीपी के प्रदीप तंवर और शिवांगी खरवाल उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर क्रमश: 8574 और 2914 वोटों से विजयी रहे।  

Open in App
ठळक मुद्देएबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया जीते हैं।डूसू चुनाव : अध्यक्ष सहित तीन पदों पर एबीवीपी काबिज, एनएसयूआई एक सीट पर विजयी।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में आरएसएस से जुड़े एबीवीपी ने शुक्रवार को अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को सचिव पद पर जीत मिली।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अश्वित दहिया ने अध्यक्ष पद के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के चेतन त्यागी को 19 हजार मतों से पराजित किया। एबीवीपी के प्रदीप तंवर और शिवांगी खरवाल उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर क्रमश: 8574 और 2914 वोटों से विजयी रहे।

एनएसयूआई ने सचिव पद पर जीत हासिल की और इसके उम्मीदवार आशीष लांबा ने एबीवीपी के योगी राठी को 2053 वोटों से हराया। डूसू चुनावों में बृहस्पतिवार को 39.90 फीसदी वोट पड़े जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब चार फीसदी कम थे। पिछले वर्ष के चुनाव में 44.46 फीसदी वोट पड़े। डूसू में चार पदों के लिए चुनाव ईवीएम में खराबी के आरोपों के बीच संपन्न हुए। चार महिलाओं सहित 16 उम्मीदवार मैदान में थे और इसके लिए 52 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर जीत हासिल किया है। वहीं, एनएसयूआई को सचिव पद पर ही जीत हासिल हुई। एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया जीते हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार प्रदीप तंवर और जॉइंट सेक्रेटरी पर शिवांगी खरवाल ने जीत का परचम लहराया।

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होनी थी लेकिन उम्मीदवारों के देर से आने के कारण यह करीब दो घंटे की देर से शुरू हुई

जिन स्क्रीन्स पर लाइव मतगणना दिखाई जा रही थी उसमें तकनीकी खामी आ गयी जिसके बाद उम्मीदवारों ने उसे ठीक करने की मांग की। एक स्क्रीन के शुरू होने के बाद मतगणना करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई। शुरुआत में केवल एक ईवीएम के मतों की गिनती की गई लेकिन बाद में सभी स्क्रीन काम करने लगे और फिर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर मतगणना शुरू हुई।।

ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों के बीच डूसू के चार पदों के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में चार महिलाओं समेत 16 उम्मीदवार मुकाबले में थे और 52 मतदान केंद्र बनाए गए। चुनाव में 1.3 लाख से अधिक छात्र मतदान के पात्र थे। छात्र संघ चुनावों के लिए 144 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया और कॉलेज यूनियन चुनावों के लिए 137 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतअध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव पर एबीवीपी ने मारी बाजी?, दिल्ली विवि के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर