लाइव न्यूज़ :

संसद में उठा DU में कट-ऑफ का मुद्दा, सभी कॉलेजों में इवनिंग क्लास शुरू करने की मांग

By भाषा | Updated: July 4, 2019 15:31 IST

राज्यसभा में गुरूवार को भाजपा के एक सदस्य ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिला के लिए 99 प्रतिशत कट आफ अंक होने का मुद्दा उठाया और इससे छात्रों को होने वाली परेशानी से तात्कालिक राहत के लिए डीयू के विभिन्न कालेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने का सुझाव दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजपा सदस्य आर के सिन्हा ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि डीयू में कट आफ अंक 99 और 98 प्रतिशत तक है।शून्यकाल में ही कांग्रेस के हुसैन दलवई ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक बांध के टूट जाने से 23 लोगों की मौत होने का मुद्दा उठाया। 

राज्यसभा में गुरूवार को भाजपा के एक सदस्य ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिला के लिए 99 प्रतिशत कट आफ अंक होने का मुद्दा उठाया और इससे छात्रों को होने वाली परेशानी से तात्कालिक राहत के लिए डीयू के विभिन्न कालेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने का सुझाव दिया। भाजपा सदस्य आर के सिन्हा ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि डीयू में कट आफ अंक 99 और 98 प्रतिशत तक है।

इससे 99 प्रतिशत छात्रों और अभिभावकों को निराशा का सामना करना पड़ता है। सिन्हा ने कहा कि मौजूदा स्थिति देखते हुए डीयू की क्षमता बढ़ाए जाने की जरूरत है। इसके लिए तात्कालिक कदम के तौर पर डीयू के सभी कालेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की जरूरत है। इससे छात्रों और शिक्षकों की संख्या भी दोगुनी हो जाएगी। शून्यकाल में ही कांग्रेस के हुसैन दलवई ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक बांध के टूट जाने से 23 लोगों की मौत होने का मुद्दा उठाया। 

दइवई ने कहा कि वहां भारी बारिश भी नहीं हुयी थी जिससे बांध टूट गया। बांध बहुत पुराना भी नहीं था। उन्होंने कहा कि बांध पहले से ही कमजोर था और अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गयी थी। उन्होंने इस संबंध में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह मांग भी की कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ ही उन लोगों को भी पर्याप्त मुआवजा दिया जाए जिसके घर बह गए। 

शून्यकाल में ही भाजपा के अजय प्रताप सिंह ने बिल्डरों द्वारा निवेशकों को समय से घर नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया और रेरा कानून की समीक्षा करने की मांग की। अन्नाद्रमुक के ए के सेल्वाराज ने ड्रिप सिंचाई योजना के जरिए फल और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी दिए जाने की मांग की। अन्नाद्रमुक की ही सदस्य विजिला सत्यानाथ ने राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना के कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रदिल्ली विश्वविद्यालयएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील