लाइव न्यूज़ :

DU Admissions 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज बढ़ा सकते हैं खेल, ECA कोटे की सीटें

By भाषा | Updated: June 4, 2019 03:58 IST

Open in App

 दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अधीन आने वाले कॉलेज खेल और पाठ्येतर गतिविधियों (ईसीए) के तहत स्वीकृत सीटों की संख्या विभागीय स्तर पर बढ़ा सकते हैं। हालांकि , उन्हें खेल और ईसीए के लिए निर्धारित पांच प्रतिशत की सीमा के दायरे में रहना होगा। हर कॉलेज में कुल सीटों की अधिकतम पांच प्रतिशत सीटें खेल और ईसीए श्रेणी के लिए आरक्षित होती है।

अगर किसी विभाग को लगता है कि इन श्रेणियों के तहत भरी जाने वाली सीटें खाली हैं तो वह दूसरे विभाग को रिक्त सीटें स्थानांतरित कर सकता है। हालांकि , उन्हें पांच प्रतिशत की सीमा का ध्यान रखना होता है। पिछले साल तक यह व्यवस्था सिर्फ पाठ्येतर गतिविधि श्रेणी के लिए ही थी लेकिन इस बार इसमें खेल श्रेणी को शामिल किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा , " आमतौर पर देखा जाता है कि खेल और ईसीए श्रेणियों में छात्र विज्ञान के बजाय मानविकी और सामाजिक विज्ञान कार्यक्रमों का चयन करते हैं ताकि आगे चलकर उन्हें दबाव नहीं झेलना पड़े। " उन्होंने कहा , " इस स्थिति में , अगर विज्ञान विभाग में खेल और ईसीए श्रेणियों के तहत कोई प्रवेश नहीं होता है , तो खाली सीटों को दूसरे विभाग में स्थानांतरित किया जा सकता है , जहां मांग अधिक हो। "

सोमवार को हुई बैठक में इस व्यवस्था में खेल श्रेणी को शामिल करने का फैसला किया गया। एक प्राध्यापक ने स्पष्ट किया कि यदि एक कॉलेज में कुल 1,300 सीटें है , तो उनसे से पांच प्रतिशत यानी 65 सीटें खेल और ईसीए श्रेणी में आती हैं। खेल और ईसीए का अनुपात 40:25 है। यदि यह देखा जाता है कि एक विभाग में एक खाली सीट है , जबकि एक अन्य विभाग के पास पहले से ही श्रेणी के तहत एक प्रवेश है तो उस खाली सीट को दूसरे विभाग में स्थानांतरित किया जा सकता है। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतDU Admission Rules Change: डीयू ने एडमिशन रूल को किया चेंज, इस साल प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए ये जानना जरूरी

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना