लाइव न्यूज़ :

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर मराठवाड़ा विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का मुहूर्त टला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 26, 2018 08:18 IST

Open in App

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवंबर माह में ही बताया था कि दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक नई पीएचडी इंट्रेंस टेस्ट (पेट-5) का आयोजन किया जाएगा, पर पूर्व में पेट-4 के छात्रों के कई सारे मसले प्रलंबित होने से विवि को अगली पेट परीक्षा लेना वर्तमान में संभव नहीं दिख रही है।  परिणामस्वरूप विवि परीक्षा की तिथि फिर आगे धकेलने पर मजबूर हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि पेट-4 के सभी लंबित मामलों को जल्द निपटाने का प्रयास प्रशासन ने किया पर इसमें विवि प्रशासन को सफलता मिलने में देरी हुई है। पीएचडी के लिए वर्ष 2009 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी किए नियम और शर्त के अनुसार इस विवि में अब तक चार पीएचडी इट्रेंस टेस्ट हो चुके हैं।

अब पांचवीं परीक्षा दिसंबर 2018 में लेने की बात विवि के कुलपति और प्र- कुलपति कार्यालय ने कही थी। इसके लिए बताया गया कि दिसंबर माह में विवि प्रशासन पेट-5 के लिए विज्ञापन देगा। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा, और इसी माह के अंत में प्रवेश पूर्व परीक्षा का आयोजन होगा। पर अब यह सारी बातें केवल सपना ही लग रही है।

नेट, सेट जैसी परीक्षाओं की तर्ज पर ही यह परीक्षा ली जाएगी, ऐसी जानकारी भी विवि प्रशासन ने दी थी। पर अब पेट-4 के विभ्भिन लंबित मामले जब तक पूरे नही होंगे। तब तक विवि प्रशासन को अगली पेट-5 परीक्षा के लिए मुहूर्त मिलना असंभव है, क्योंकि पिछली परीक्षा के पात्र छात्रों में किसी को गाइड नहीं मिला है, किसी का नाम मेधा सूची में नहीं है, तो किसी छात्र को प्रोविजनल लेटर नहीं मिला है, तो कई सारे छात्र राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप मिलने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इससे पेट-4 के ही छात्रों के विभिन्न मसले अब तक हल नहीं हुए हैं।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना