लाइव न्यूज़ :

CTET 2018: ctet.nic.in पर जाकर करें आवेदन में करेक्शन, 10 सितंबर है आखिरी तारीख 

By धीरज पाल | Updated: September 7, 2018 13:13 IST

CTET 2018 & UGC-NET: का एग्जाम 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। वहीं, सीटेट का एग्जाम भी 9 दिसंबर को आयोजित होंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 07 सितंबर: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2018) में अप्लाई करने वाले अभ्यार्थियों को बता दें कि आवेदन के लिए करेक्शन विंडो खुल गई है। यानी जिन अभ्यार्थियों ने आवेदन करते समय गलतियां हुई हो तो इसके लिए सीबीएसई ने करेक्शन डेट निर्धारित कर दिया है। आवेदक अपने आवेदन में 10 सितंबर तक करेक्शन कर सकते है। इससे पहले सीटैट में आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त थी और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त निर्धारित किया गया था। अभ्यार्थी सीटैट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in  पर जाकर अपने आवेदन में हुई गलितयों को चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई ने करेक्शन की तारीख 06 सितंबर से 10 सितंबर तक निर्धारित किया है। आपको बता दें कि परीक्षा 9 दिसंबर 2018 रविवार को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने योग्यता की शर्त में बदलाव किया है। संशोधित योग्यता के अनुसार जो उम्मीदवार बीएड पास कर चुके हैं और पहले ही दूसरे पेपर के लिए आवेदन एवं भुगतान कर चुके हैं वे अब दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

दो सेशन में आयोजित होंगे एग्जाम 

अभ्यार्थियों को बता दें कि CTET 2018 परीक्षा में दो पेपर  आयोजित होगा। पेपर I और पेपर II। दोनों पेपर  दो सेशन में आयोजित कराये जाएंगे। पहला पेपर 1- 2 pm to 4:30 pm और पेपर 2 - 9:30 am to 12 pm

CTET और UGC-NET 2018 एग्जाम को लेकर छात्र परेशान

एक तरफ जहां सीबीएसई CTET का एग्जाम आयोजित कर रहा है तो वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट का एग्जाम आयोजित करा रहा है। छात्र दोनों परीक्षाओं को एकसाथ कराने को लेकर परेशान है। क्योंकि यूजीसी नेट का एग्जाम 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। वहीं, सीटेट का एग्जाम भी 9 दिसंबर को आयोजित होंगी। 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले एग्जाम में उन अभ्यार्थियों को परेशान होना पड़ेगा जिन्होंने दोनों के लिए आवेदन किया हो। 

टॅग्स :केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षाexamयूजीसी नेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना