लाइव न्यूज़ :

CTET 2018: बिना बीएड डिग्री धारक भी बन सकते हैं टीचर, जारी है CTET की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

By धीरज पाल | Updated: August 3, 2018 15:43 IST

सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया गया कि इस साल सीटैट परीक्षा देश के 92 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्त: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित CTET की परीक्षा के प्राथमिक स्तर से बीएड डिग्रीधारकों को बाहर कर दिया है। यानी बिना बीएड डिग्री के भी आप सीटैट की परीक्षा दे सकते हैं। यह सूचना सीबीएसई ने जारी किया है। इच्छुक अभ्यार्थी को बता दें कि 1 अगस्त 2018 से ही सीटैट 2018 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।   

सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया गया कि इस साल सीटैट परीक्षा देश के 92 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यार्थी  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थी ctet.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यार्थी अप्लाई करने से पहले सीटैट आवेदन से संबंधित छात्र दी गई गाइडलाइंस पढ़ लें। खबरों के मुताबिक सीबीएसई ने तीन बार नोटिफेशन में बदलाव किया है।  दोबारा संसोधित करते हुए सीटैट में बीएड को मान्य करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया था। लेकिन एक घंटे बाद सीबीएसई ने सीटैट के लिए बीएड की अनिवार्यता खत्म कर दिया।  

बताया जा रहा है कि इस कदम से विवाद होना तय है। क्योंकि शैक्षिक अर्हता का निर्धारण एनसीटीई करती है। बिना राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के (NCTE) हस्तक्षेप पर यह बदलाव किया गया है। बता दें कि एनसीटीई के 28 जून 2018 को अपने नियमों में संशोधन करते हुए बीएड डिग्रीधारियों को प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए मान्य कर लिया था।

सीबीएसई ने सीटैट-2018 परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त तय किया है। यह तरीख रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख होगी। इसके अलावा अभ्यार्थी 30 अगस्त को शाम साढ़े 3 बजे तक फीस भुगतान कर सकेंगे। इससे पहले खबर थी कि सीटैट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू होनी थी लेकिन प्रसाशनिक कारणों से इस प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था। 

दो सेशन में आयोजित होंगे एग्जाम 

अभ्यार्थियों को बता दें कि CTET 2018 परीक्षा में दो पेपर  आयोजित होगा। पेपर I और पेपर II। दोनों पेपर  दो सेशन में आयोजित कराये जाएंगे। पहला पेपर 1- 2 pm to 4:30 pm और पेपर 2 - 9:30 am to 12 pm

टॅग्स :सीबीएसईकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना