लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के चलते NEET के साथ JEE मेन की परीक्षा भी स्थगित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2020 07:11 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि मई सप्ताह के अंत तक के लिए इन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है. उसके बाद इन परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना में लॉकडाउन के कारण केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस के दाखिले के लिए होने वाली नीट और इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि मई सप्ताह के अंत तक के लिए इन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है. उसके बाद इन परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा.

एसके गुप्ता, नई दिल्ली

कोरोना में लॉकडाउन के कारण केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस के दाखिले के लिए होने वाली नीट और इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि मई सप्ताह के अंत तक के लिए इन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है. उसके बाद इन परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि काेरोना संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन है. आगामी परीक्षाओं को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बैठक बुलाई और अभिभावकों की ओर से चिंता जाहिर करते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं.

देशभर में 3 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए 27 मार्च को एडमिट कार्ड जारी होने थे. अब ये एडमिट कार्ड 15 अप्रैल तक जारी लॉक डाउन के बाद जारी किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि छात्रों को उनके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से और ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है. इसके अलावा छात्र 870002 8512, 8178 359845, 9650 17 3668 और 88823 56803 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. छात्र अन्य जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर भी सर्च कर सकते हैं.

छात्रों को सलाह 

एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने कहा कि छात्र परीक्षा को लेकर धैर्य बनाए रखें और अपनी तैयारी में जुटे रहे. सबसे जरूरी स्वास्थ्य है, उसका ध्यान रखें. अगर स्वस्थ रहेंगे तभी बेहतर तरीके से परीक्षा दे पाएंगे. इसके अलावा एनटीए की वेबसाइट और दीक्षा पोर्टल पर परीक्षा की तैयारी को लेकर पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है. छात्रों को सलाह है कि वे परीक्षा के लिए मिले अतिरिक्त समय का लाभ उठाते हुए बेहतर तैयारी करें और पूरे उत्साह के साथ नए शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा में शामिल हों.

टॅग्स :कोरोना वायरसएजुकेशननीटजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना