लाइव न्यूज़ :

17 भारतीय विश्वविद्यालयों के छात्रों को नि:शुल्क मिलेंगी सुशासन पर लिखी पुस्तक की प्रतियां

By भाषा | Updated: January 16, 2020 20:54 IST

पूर्व नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक विनोद राय द्वारा लिखी गई इस किताब का शीर्षक ‘रीथंकिंग गुड गवर्नेंस: होल्डिंग टू एकाउंट इंडियाज पब्लिक इंस्टिट्यूशंस’ है।

Open in App

भारत की संवैधानिक रूप से स्थापित सार्वजनिक संस्थाओं पर लिखी गई एक पुस्तक की प्रतियां 17 भारतीय विश्वविद्यालयों के लगभग तीन लाख छात्रों को कंपनियों की मदद से नि:शुल्क बांटी जाएंगी। यह किताब छात्रों को संसद और भारतीय रिजर्व बैंक तथा अन्य संस्थाओं की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देगी।

पूर्व नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक विनोद राय द्वारा लिखी गई इस किताब का शीर्षक ‘रीथंकिंग गुड गवर्नेंस: होल्डिंग टू एकाउंट इंडियाज पब्लिक इंस्टिट्यूशंस’ है जो संसद, उच्चतम न्यायालय, भारतीय रिजर्व बैंक, निर्वाचन आयोग, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) सहित नौ सार्वजनिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली के बारे में संक्षिप्त ज्ञान प्रदान करती है।

सिंगापुर में बुधवार को किताब के विमोचन अवसर पर 71 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी राय ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह इन सार्वजनिक संस्थाओं के बारे में छात्रों को जानकारी देने में मदद करेगी।’’

किताब का विमोचन गृह एवं कानून मंत्री के. षणमुगम ने इंस्टिट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज में किया जो सिंगापुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का विचार संगठन है। राय ने इस अवसर पर घोषणा की कि पुस्तक की प्रतियां 17 भारतीय विश्वविद्यालयों के लगभग तीन लाख छात्रों को कंपनियों की मदद से नि:शुल्क बांटी जाएंगी।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना