लाइव न्यूज़ :

साल 2019 के लिए ऑक्सफोर्ड का हिंदी शब्द बना ‘संविधान’, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किया नॉमिनेट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 28, 2020 21:00 IST

साल का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द एक ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने अपनी ओर काफी ध्यान आकृष्ट किया और जो बीते साल के लोकाचार, मिजाज़ या व्यस्तता को प्रदर्शित करता है।

Open in App

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने मंगलवार को ‘‘संविधान’’ शब्द को 2019 का ऑक्सफोर्ड का हिंदी शब्द नामित करते हुए कहा कि इसने पिछले साल व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया। ओयूपी ने कहा कि यह शब्द इसलिए चुना गया कि 2019 में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को संविधान की कसौटी पर परखा गया।

साल का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द एक ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने अपनी ओर काफी ध्यान आकृष्ट किया और जो बीते साल के लोकाचार, मिजाज़ या व्यस्तता को प्रदर्शित करता है। ओयूपी ने कहा कि संविधान का अर्थ है , ‘मूलभूत सिद्धांतों की इकाई या स्थापित दृष्टांत जिनके मुताबिक एक देश या अन्य संगठन शासित होता है।’’

भारतीय संविधान के दो अहम संवैधानिक प्रावधानों--अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 (ए) के निरस्त किए जाने के साथ ‘‘संविधान’’ शब्द ने अगस्त 2019 में पहली बार व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया। इन प्रावधानों को रद्द किए जाने से जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा प्रभावी रूप से हट गया।

ओयूपी ने एक बयान में कहा कि ‘हिंदी लैंग्वेज चैम्पियन फॉर ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज’ कृतिका अग्रवाल के मुताबिक , ‘‘2019 के लिए हिंदी शब्द एक उपयुक्त पंसद है जो लोगों के मिजाज़ को प्रदर्शित करता है, जिस पर नीति निर्माताओं ने मुख्य रूप से ध्यान दिया...2019 में, संविधान एक अकादमिक अवधारणा से मौजूदा वक्त में एक आंदोलन की ओर बढ़ा। ’’

ऑक्सफोर्ड शब्दकोशों की टीम ने अपने फेसबुक पेज के जरिए ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द के लिए शब्द मांगे थे और उसे हजारों शब्द प्राप्त हुए। साल का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द भारत में ऑक्सफोर्ड शब्दकोश टीम द्वारा भाषा विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति की मदद से चुना गया।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना