लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षार्थियों को मिली राहत, CISCE ने दी परीक्षा केंद्र बदलने की इजाजत

By भाषा | Updated: May 31, 2020 16:05 IST

भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने छात्रों को उसी शहर से बोर्ड की लंबित परीक्षा देने की अनुमति दे दी है जहां वो मौजूदा समय में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण स्थगित की गई परीक्षाएं एक से 14 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जहां केवल 29 विषयों की ही परीक्षा कराएगा वहीं सीआईएससीई सभी विषयों की लंबित परीक्षा आयोजित कराएगा।

नई दिल्ली: भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने छात्रों को उसी शहर से बोर्ड की लंबित परीक्षा देने की अनुमति दे दी है जहां वे वर्तमान में हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परिषद ने परीक्षार्थियों को बाद में कंपार्टमेंटल परीक्षा के समय परीक्षा में उपस्थित होने का विकल्प भी दिया है। 

कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण स्थगित की गई परीक्षाएं एक से 14 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि 25 मार्च को लागू हुए लॉकडाउन के बाद बहुत से छात्र अलग-अलग स्थानों पर चले गए थे। सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून ने कहा, “स्कूलों और छात्रों के माता पिता ने परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध किया है। यदि छात्र इस समय उस जिले में नहीं हैं जहां उनका स्कूल है तो बाकी की परीक्षा वे उस शहर के सीआईएससीई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से दे सकते हैं जहां वे अभी हैं।” 

उन्होंने कहा कि जो छात्र लॉकडाउन के कारण बची हुई परीक्षा नहीं दे पाए थे उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा के समय परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। छात्रों से सात जून तक परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन करने को कहा गया है। परिषद ने स्कूलों से सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने और छात्रों से सैनिटाइजर का प्रयोग करने और मास्क लगाने को भी कहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जहां केवल 29 विषयों की ही परीक्षा कराएगा वहीं सीआईएससीई सभी विषयों की लंबित परीक्षा आयोजित कराएगा। 

टॅग्स :सीबीएसईआयसीएसई परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना