लाइव न्यूज़ :

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड आज करेगा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, जानिए दिन में कितने बजे आएगा रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2020 08:52 IST

Chhattisgarh Board Of Secondary Education (CGBSE) 10th, 12th Exam Result 2020 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज दिन में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। इसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCGBSE 10th, 12th Result 2020: आज दिन में 11 बजे जारी होंगे रिजल्टcgbse.nic.in, results.cg.nic.in वेबसाइट पर नतीजे चेक किए जा सकते हैं

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education/CGBSE) आज (23 जून) को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र नतीजों का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। कोरोना संकट के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेम साई सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिजल्ट जारी करेंगे।

CGBSE 10th, 12th Result 2020: रिजल्ट कब होगा जारी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, CGBSE आज दिन में 11 बजे परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर देगा। अपने रिजल्ट को आप cgbse.nic.in, results.gov.in/ cgresults, results.cg.nic.in. पर देख सकेंगे। कॉपियों की जांच का काम 25 मई को पूरा हो गया था।

इस साल 10वीं के लिए करीब 3.84 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। वहीं 12वीं की परीक्षा के लिए 2.66 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कुल मिलाकर दोनों परीक्षाओं में 6 लाख, 47 हजार, 486 छात्र बैठे हैं। 

बता दें कि बोर्ड की परीक्षाएं पहले के कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को खत्म होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण कुछ विषयों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। जिन विषयों की परीक्षा नहीं हुई है उनके स्थान पर छात्रों को इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर अंक दिए जाएंगे। छात्रों को उनकी मार्कशीट स्कूल खुलने के बाद ही दी जा सकेगी। हालांकि, वे ऑनलाइन इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th २०१९सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th रिजल्टछत्तीसगढ़परिणाम दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना