लाइव न्यूज़ :

पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए सीबीएसई लेगी टेक्नोलॉजी की मदद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 20:48 IST

अनिल स्वरूप ने बताया कि सीबीएसई (CBSE) पूरे देश में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक सेंटर भुवनेश्वर में खोल जाएगा।  

Open in App

भुवनेश्वर, 19 जून: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अगले साल से अपनी परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने का फैसला किया है। डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन के सचिव अनिल स्वरूप ने ये जानकारी मीडिया को दी। 

ओडिशा के ओटीवी को दिए इंटरव्यू में अनिल स्वरूप ने कहा कि सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) ने पूर्व उच्च शिक्षा सचिव विनय शील ओबराय की अध्यता में गठित एक कमेटी का गठन किया है जो बोर्ड की परीक्षा में जरूरी सुधारों के बारे में सुझाव देगी। अनिल स्वरूप ने बताया कि विनय सील ओबराय कमेटी अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। ओबराय कमेटी ने सीबीएसई के पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए टेक्नॉल्जी की मदद लेने की सलाह दी है। 

अनिल स्वरूप ने कहा, "कमेटी का सुझाव है कि तकनीक ही इस  समस्या का हल दे सकती है। सीबीएसई (CBSE Exams) की परीक्षा के पेपर लीक होने पर लगाम लगाने के लिए यही तरीका है।" 

अनिल स्वरूप ने बताया कि सीबीएसई पूरे देश में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक सेंटर भुवनेश्वर में खोल जाएगा।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना