लाइव न्यूज़ :

#CBSEPaperLeak: 25 अप्रैल को दोबारा होगा 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 30, 2018 18:39 IST

शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीक पेपर की दोबारा परीक्षाओं की घोषणा की। वहीं एक छात्र ने सीबीएसई के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च: सीबीएसई की 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर 25 अप्रैल को दोबारा होगा। 10वीं की गणित की परीक्षा के बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। दोनों पेपर लीक होने की सूचना के बाद इन्हें रद्द कर दिया गया था। शुक्रवार को शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने प्रेस वार्ता में दोबारा पेपर कराने की तारीख की घोषणा की। शिक्षा सचिव ने बताया कि सीबीएसई की 10 वीं कक्षा के गणित विषय की दोबारा परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर सीबीएसई के पर्चे लीक नहीं हुए, इसलिए विदेशों में दोबारा परीक्षाएं नहीं होंगी। कोचिन के एक छात्र रोहन मैथ्यू ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मैथ्यू ने अपनी अर्जी में दोबारा परीक्षाएं कराने के फैसले को रद्द करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि सीबीएसई ने कल घोषणा की थी कि पेपर लीक के मद्देनजर 10वीं की गणित की परीक्षा और कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा ली जाएगी। इससे करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे। इस पूरे मामले की सभी बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in

सीबीएसई प्रमुख बोलीं, 'ऑल इज वेल'

सीबीएसई चीफ अनिता  करवाल ने पेपल लीक मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि, 'ऑल इज वेल' छात्र ज्यादा परेशान ना हो हम उनके भलाई के लिए ये काम कर रहे हैं। इस बार परीक्षा में सावधानी बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला लिया गया है वो छात्र-छात्राओं के हित में है। जल्दी ही परीक्षा की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- पेपर लीक: CBI खंगालेगी 40 लोगों के फोन रिकॉर्ड, CBSE चीफ ने दिखाया फिल्मी अंदाज, कहा- All is Well

दो दर्जन लोगों से पूछताछ

सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अबतक 25 लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद 40 ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर स्कैन किए हैं, जिन पर 12वीं औ 10वीं कक्षा के लीक पेपर भेजे गए थे। पेपर लीक को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाबी बाग, मिंयावली, नरेला, बदापुर समेत पश्चिमी दिल्ली के करीब 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है और पूछताछ के बाद कई लोंगों को हिरासत में लिया है।

गूगल तक पहुंची जांच की आंच

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गूगल को पत्र लिखकर उस ईमेल एड्रेस का ब्यौरा मांगा है जिससे सीबीएसई अध्यक्ष को 10 वीं कक्षा के गणित विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में मेल किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड की अध्यक्ष अनीता करवाल के पास यह मेल गणित की परीक्षा से एक दिन पहले 27 मार्च को आया था। दिल्ली पुलिस ने गूगल को पत्र लिखकर कहा है कि वह उस ईमेल एड्रेस का ब्यौरा प्रदान करे जिससे सीबीएसई अध्यक्ष को 10 वीं कक्षा के गणित विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में मेल किया गया था।

टॅग्स :सीबीएसईप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील