लाइव न्यूज़ :

पेपर लीक: CBI खंगालेगी 40 लोगों के फोन रिकॉर्ड, CBSE चीफ ने दिखाया फिल्मी अंदाज, कहा- All is Well

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2018 11:21 IST

CBSE Paper Leak: मामले में विपक्ष केंद्र सरकार को घेर रही है। कांग्रेस पार्टी ने मानव संसाधान विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीबीएसई चीफ अनीता करवाल के इस्तीफे की मांग की है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च:  सीबीएसई पेपर 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा लीक मामले में पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात तो यह सामने आई थी कि जब सीबीएसई को इस बात का पता बोर्ड परीक्षा से पहले ही लग गया था, फिर भी उन्होंने परीक्षाएं करा दी। वहीं इस मामले में क्राइम ब्रांच (CBI) हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द पेपर लीक के मामले को सुलझाया जाए। लेकिन सीबीएसई चीफ अनीता करवाल का रैवाया इस मामले में काफी ठंडा दिख रहा ह। 

सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अबतक 25 लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद 40 ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर स्कैन किए हैं, जिन पर 12वीं औ 10वीं कक्षा के लीक पेपर भेजे गए थे। पेपर लीक को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाबी बाग, मिंयावली, नरेला, बदापुर समेत पश्चिमी दिल्ली के करीब 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है और पूछताछ के बाद कई लोंगों को हिरासत में लिया है। पेपर लीक हो जाने के बाद महज कुछ ही घंटों में क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में दस जगहों पर छापेमारी की थी। क्राइम ब्रांच की जांच का फोकस पूरा इस बात पर है कि आखिर कैसे सीबीएसई के पेपर लीक हुए?

यह भी पढ़ेंCBSE पेपर लीक: राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, लिखा- हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है

वही, इसी दौरान सीबीएसई चीफ अनिता  करवाल ने पेपल लीक मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि, 'ऑल इज वेल' छात्र ज्यादा परेशान ना हो हम उनके भलाई के लिए ये काम कर रहे हैं। इस बार परीक्षा में सावधानी बरती जाएगी। 

दिन भर की ताजा खबरों के लिए यहां किल्क करें- 

गौरतलब है कि पेपर लीक में विपक्ष सरकार को घेर रही है। कांग्रेस पार्टी ने मानव संसाधान विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीबीएसई चीफ अनीता करवाल के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मानव संसाधान विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीबीएसई चीफ अनीता करवाल को हटाए बिना मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। बता दें कि सीबीएसई 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबार कराने जा रही है। जिसकी तारीख अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित की जाएगी। 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीईबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना