लाइव न्यूज़ :

CBSE पेपर लीक मामला: शशि थरूर ने HRD मंत्री जावड़ेकर से की अपील, दोबारा न हो इकोनॉमिक्स की परीक्षा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 6, 2018 10:13 IST

एचआरडी मंत्रालय ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि प्रश्न पत्र लीक होने के मद्देनजर सीबीएसई कक्षा12 वीं के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा फिर से 25 अप्रैल को कराई जायेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से 'अनुकंपा के आधार पर' अर्थशास्त्र विषय की दोबारा परीक्षा से सीबीएसई की कक्षा12 वीं के छात्रों को छूट दिये जाने की अपील की है। थरूर ने जावड़ेकर को लिखे एक पत्र में कहा  है कि कक्षा 12 वीं के छात्र पहले से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रक्रिया में हैं और काफी तनाव और चिंता में हैं। उन्हें फिर से परीक्षा में बैठने से छूट दी जानी चाहिए।

बता दें कि एचआरडी मंत्रालय ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि प्रश्न पत्र लीक होने के मद्देनजर सीबीएसई कक्षा12 वीं के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा फिर से 25 अप्रैल को कराई जायेगी।

बता दें कि इस मामले में 2 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस, सीबीएसई और मानव संसाधन मंत्रालय को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह जवाब मांगा है कि 10वीं गणित की परीक्षा अगर दोबारा करानी है तो उसकी पूरी जानकारी कोर्ट को सौंपी जाए। कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को करेगा। 

वहीं, पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि वह इस मामले में चल रही जांच को अपनी निगरानी में कराए। बता दें कि सीबीएसई की 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर 25 अप्रैल को दोबारा होगा। 

टॅग्स :सीबीएसईप्रकाश जावड़ेकरexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला