लाइव न्यूज़ :

CBSE NEET results 2018 में बिहार की कल्पना कुमारी रहीं सबसे अव्वल, जानिए कौन हैं टॉप 5 सफल उम्मीदवार

By भाषा | Updated: June 4, 2018 19:07 IST

CBSE NEET results 2018: तेलंगाना के रोहन पुरोहित और दिल्ली के हिमांशु शर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है।

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) देश भर के ‘मेडिकल’ और ‘डेंटल’ कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में बिहार की कल्पना कुमारी ने इस साल शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, सबसे अधिक संख्या में सफल होने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज नीट के नतीजों की घोषणा की। 

कल्पना ने 99.99 ‘ परसेंटाइल स्कोर ’ और 691 अंक हासिल किए। तेलंगाना के रोहन पुरोहित और दिल्ली के हिमांशु शर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके 690 अंक हैं। वहीं , तीसरा स्थान दिल्ली के धमीजा और राजस्थान के प्रिंस चौधरी ने हासिल किया , दोनों के 686 अंक हैं।  इस परीक्षा के लिए कुल 13.36 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि 12.69 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए। 

उत्तर प्रदेश से करीब 76,778 उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए। केरल से 72000 से अधिक और महाराष्ट्र से 70000 उम्मीदवार सफल हुए। सीबीएसई ने छह मई को इस परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा 136 शहरों में 11 भाषाओं में कराई गई थी। 

परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। सीबीएसई, भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) और भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट का आयोजन करता है।

हालांकि, यह प्रवेश परीक्षा संसद में पारित कानून के तहत स्थापित संस्थानों जैसे एम्स और पुदुच्चेरी स्थित जेआईपीएमईआर में दाखिले के लिए नहीं होती।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

पाठशाला अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा