लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, अब बोर्ड में इंटरनल एग्जाम से मिलेंगे इतने मार्क्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 16:24 IST

बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक फिजिक्स, कमेस्ट्री, बॉयोलॉजि, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर सब्जेक्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन विषयों में 70 अंकों की थ्योरी और 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी। 

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2020 में आयोजित होने वाले बोर्ड की परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने यह बदलाव 12वीं के गणित और अंग्रेजी विषय में किया है। बता दें कि अब स्कूल परीक्षा से बोर्ड परीक्षा में 10 अंक मिलेंगे। यानी की ये पेपर 100-100 अंक की बजाय अब 80-80 अंक के होंगे। 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांक होगा। 

गणित में 10 नंबर स्कूल एग्जाम के रिजल्ट के मुताबिक दिए जाएंगे। वहीं, 10 नंबरों का इंटरनल एसेसमेंट होगा। वहीं, अंग्रेजी में छात्रों अब 20 अंक एएसएल (असेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग) के लिए दिया गया है। यानी छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में अंग्रेजी के सुनने और बोलने का भी टेस्ट होगा। उन्हें इसके मुताबिक 20 अंक मिलेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेस्ट स्कूल के शिक्षकों के बजाय बाहरी शिक्षक लेंगे। वहीं कला संकाय के राजनीति शास्त्र में भी 20 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क और वाइवा होगा। इसे भी 2020 की बोर्ड परीक्षा से लागू किया जायेगा। वहीं, बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक फिजिक्स, कमेस्ट्री, बॉयोलॉजि, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर सब्जेक्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन विषयों में 70 अंकों की थ्योरी और 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी। 

बोर्ड ने बताया कि 12वीं के गणित और अंग्रेजी के परीक्षा पैटर्न बदले गए इससे संबंधित स्कूलों में निर्देश भेज दिया गया है। 

टॅग्स :सीबीएसईexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना