लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने जारी किया प्राइवेट कैंडिडेट के लिए एडमिट कार्ड, जानिए कब शुरू होंगे एग्जाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 21, 2019 16:31 IST

दसवीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी से लेकर 29 मार्च तक चलेंगीं,बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक होगीं।

Open in App

सीबीएसई 2019 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा की डेट शीट जारी की जा चुकी है। दसवीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी से लेकर 29 मार्च तक चलेंगीं। वहीं 12वी कक्षा की डेटशीट में कुछ बदलाव किए गए हैं। वैसे डेटशीट के हिसाब से बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक होगीं। अगर प्रेक्टिकल एग्जाम की बात की जाएं तो वो 5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल के बीच में समाप्त हो जाएंगे।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के निजी छात्रों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए है। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड  cbseonline.ernet.in/pvtform/pvtAdmcard.aspx  लिंक पर जाकर डाऊनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड हर उम्मीदवार के लिए उपलब्ध होगा चाहे वो दिल्ली क्षेत्र हो या किसी अन्य क्षेत्र से हो।

 सीबीएसई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए कोई अन्य मोड नहीं हैं। लिंक पर जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपने निर्धारित क्षेत्र का चयन करना होगा। इंटिमेशन पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या या पिछले वर्ष के रोल नंबर का चयन करना होगा। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें उम्मीदवार का नाम, बोर्ड का नाम,  परीक्षा की तारीख,  परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और परीक्षा का समय जैसे डाटा शामिल हैं।

सीबीएसई एक प्रतिष्ठित और राष्ट्रीय बोर्ड है जिसका गठन साल 1962 में हुआ था। जिसके अंतर्गत करीब 19000 भारतीय स्कूल और 200 से ज्यादा विदेशी स्कूल आते हैं। जोकि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षार्थियों को एनसीआरटी के गाइडलाइन फोलो करने के लिए सख्त आदेश दिए हैं। सभी परीक्षार्थी को बोर्ड एग्जाम को लेकर परीक्षा को गभींरता से लेने को कहा गया हैं।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना