लाइव न्यूज़ :

फेल होने के डर से छात्रा ने की सुसाइड, रिजल्ट में आए 70 फीसदी मार्क्स

By भाषा | Updated: May 7, 2019 15:56 IST

 वहीं, 6 मई दसवीं के नतीजों में महाराष्ट्र से चार विद्यार्थियों ने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। इनमें पहली रैंक दीपस्ना पांडा की है। इनके बाद धातरी कौशल मेहता, एड्री दास और आर्या जयंत ने संयुक्त रू प से 497-497 अंक हासिल किए हैं।

Open in App

फेल हो जाने के डर से दो दिन पहले फांसी लगा चुकी दसवीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा में 70 फीसदी अंक मिले हैं। अंग्रेजी में उसने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं जबकि उसे इस विषय में अनुत्तीर्ण होने की आशंका थी। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और घर की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था।

उन्होंने बताया कि अंग्रेजी का पेपर दे कर आने के बाद से ही वह परेशान थी और लंबे उत्तर की वजह से कुछ प्रश्न छूट जाने के कारण उसे फेल हो जाने की आशंका थी। शर्मिष्ठा राउत नामक यह छात्रा पेंटिंग बनाती थी और उसने कई अवार्ड भी जीते थे।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोरना गांव में रहने वाली, 10 वीं कक्षा की छात्रा शर्मिष्ठा राऊत ने 3 दिन पूर्व परीक्षा में कम नंबर आने के भय से, घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

 वहीं, 6 मई दसवीं के नतीजों में महाराष्ट्र से चार विद्यार्थियों ने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। इनमें पहली रैंक दीपस्ना पांडा की है. इनके बाद धातरी कौशल मेहता, एड्री दास और आर्या जयंत ने संयुक्त रू प से 497-497 अंक हासिल किए हैं। गोवा पणजी स्थित केंद्रीय विद्यालय बमबालिम की छात्रा आयुषी साहू 500 में से 493 अंक हासिल कर गोवा टॉपर बनी हैं।

 

टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसईनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

पाठशाला अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे