लाइव न्यूज़ :

2020 से बदलेगा CBSE 10वीं और 12वीं का एग्जाम पैटर्न, यहां जानें पूरी डिटेल्स 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 23, 2018 13:57 IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव करने वाला है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव करने वाला है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के एग्जाम के प्रश्नपत्र में बदलाव करेगा। खबरों के मुताबिक इस बदलाव प्रक्रिया के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं में वोकेशनल सब्जेक्ट टेस्ट शामिल करने का फैसला लिया है। साथ ही सीबीएसई रिजल्ट घोषित को लेकर बदलाव कर सकता है। सीबीएसई यह बदलाव 2020 से किया जा सकता है। 

सीबीएसई द्वारा इस बदलाव में साल 2020 से होने वाले एग्जाम पैटर्न में छात्रों को विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण करेगा। बताया जा रहा है कि इस नए एग्जाम पैटर्न से छात्रों को प्रश्न रटने की आदत और क्षमता पर लगाम लगेगा। छात्रों को बता दें कि नए पैटर्न में प्रश्नपत्र में 1 से 5 अंक वाले अधिक प्रश्न दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए ताकि छात्रों का ध्यान समझने और उनकी सोच क्षमता का आकलन किया जा सके। इससे छात्रों की मानसिकता में बदलावा के साथ विकास होगा। सीबीएसई बोर्ड के एक अधिकारी का मानना है कि इससे छात्रों को रटकर ज़्यादा अंक प्राप्त करने की होड़ में लगाम लगेगी और उनका बौद्धिक स्तर पर भी विकास हो सके। 

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के एग्जाम पैटर्न के हो रहे नए बदलाव को लेकर जारी गाइडलाइंस मंजूरी के लिए सीबीएसई ने मानव संसाधन मंत्रालय में सौंप दी है। बताया जा रहा है कि गाइडलाइंस के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड में अध्ययन का गुणवत्ता पर सुधार किया जा सके। बताया जा रहा है कि नए गाइडलाइंस को मंजूरी में अभी 3-4 साल महीने का समय लगेगा। वहीं, मंजूरी के बाद 2020 से इस नए पैटर्न पर काम किया जाएगा। 

होंगे ये बदलाव

बता दें कि अगले साल होने वाले सीबीएसई बोर्ड में वोकेशनल विषयों के एग्जाम फरवरी में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मेन सब्जेक्ट के एग्जाम मार्च में आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम के बाद शिक्षकों को पेपर मूल्यांकन के लिए अधिक समय मिलेगा और परीक्षा के परिणाम समय से पहले घोषित किए जाएंगे। नए पैटर्न के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड के दोनों कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं के एग्जाम मार्च में समाप्त होंग और रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित किए जाने का प्लान बनाया जाएगा। 

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना