लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Result 2018: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट देखने में होगी आसानी, गूगल से हुआ करार

By धीरज पाल | Updated: May 1, 2018 17:26 IST

CBSE Board Result 2018: सीबीएसई के छात्रों को सबसे बड़ी कठिनाई तब होती है जब वो अपना रिजल्ट इंटरनेट पर देखते हैं। लेकिन इस बार सीबीएसई के छात्रों के लिए एक खुशखबरी है। इस बार छात्रों को अपने रिजल्ट सर्च करने में आसानी होगी। क्योंकि इस बार गूगल और सीबीएसई के बीच करार हो चुका है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मई: पेपर लीक और री-एग्जाम के बाद सीबीएसई बोर्ड के छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। सीबीएसई के छात्रों को सबसे बड़ी कठिनाई तब होती है जब वो अपना रिजल्ट इंटरनेट पर देखते हैं। लेकिन इस बार सीबीएसई के छात्रों के लिए एक खुशखबरी है। इस बार छात्रों को अपने रिजल्ट सर्च करने में आसानी होगी। क्योंकि इस बार गूगल और सीबीएसई के बीच करार हो चुका है। सीबीएसई के छात्र अपना रिजल्ट महज रोल नंबर देकर प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरुआत इस साल जेईई मेन 2018 के रिजल्ट से ही हो चुकी है। 

गूगल के होमपेज पर डालें रोल नंबर 

गूगल और सीबीएसई के बीच करार होने के बाद छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। सीबीएसई के छात्रों को किसी अन्य साइट पर नहीं जाना पड़ेगा। छात्र अपने रिजल्ट गूगल के होम पेज पर ही अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।  गूगल ने कहा कि इससे छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और बेहद ही आसानी और सरल तरीके से छात्र अपने रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE Board Result 2018: जानिए कब आएंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, cbse.nic.in पर करें क्लिक     कम्प्यूटर पर ही नहीं बल्कि यहां भी आसानी से देख सकते हैं रिजल्ट 

बता दें कि यह रिजल्ट महज आप अपने कम्यूटर पर ही नहीं बल्कि अपने मोबाइल, टैबलेट, आईपैड, लैपटॉप पर आसानी से देख सकते हैं वो भी एक ही प्रक्रिया में। यानी आप किसी भी सिस्टम में इंटरनेट चला रहे हैं तो आपको गूगल के होम पेज अपना रोल नंबर डालने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा। खबरो के मुताबिक गूगल सर्च की प्रोडक्‍ट मैनेजर शिल्‍पा अग्रवाल ने कहा कि भारत में 15 से ज्‍यादा स्‍कूलों में 26 करोड़ से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। 

डाटा सुरक्षा के लिए एक्स्ट्रा फीचर्स

खबरों के मुताबिक डाटा सुरक्षा को लेकर गूगल ने कहा कि डाटा की सुरक्षा को लेकर वह सीबीएसई के साथ मिलकर काम कर रहा है। डाटा का प्रयोग सिर्फ रिजल्‍ट देखने के लिए ही होगा यही वजह है कि सिर्फ इसी फीचर को सर्च पेज पर लाईव किया गया है। इसके अलावा गूगल ने इसमें अतिरिक्‍त फीचर जोड़े हैं जिससे स्‍टूडेंट्स को आसानी होगी। अतिरिक्‍त फीचर में गेट, एसएससी सीजीएल, कैट जैसे एग्‍जाम की तारीख, पंजीकरण की डेट, महत्‍वपूर्ण लिंक और अन्‍य जानकारियां गूगल सर्च में दी जाएंगी। 

इस तरीके से भी देख सकते हैं सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट 

1. सबसे पहले छात्र को सीबीएसई बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसईगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

पाठशाला अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए